उत्तराखण्ड

जंगल ब्रेकिंग-:(उत्तराखंड) गश्त के दौरान बाघिन का मिला शव.वन विभाग जांच पड़ताल में जुटा ।।

रामनग- तराई पश्चिमी वन प्रभाग के बैलपड़ाव रेंज के चांदनी बीट में बाघिन का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया।
मिली जानकारी के अनुसार तराई पश्चिमी वन प्रभाग की गश्ती टीम को आज बैलपड़ाव रेंज के पश्चिमी चांदनी बीट में एक बाघिन का शव पड़ा मिला, जिसकी सूचना गश्तीय टीम द्वारा तुरंत ही उच्चाधिकारियों को दी गई। जिसके बाद मौके पर रेंज अधिकारी सहित ही वन विभाग तराई पश्चिमी के प्रभागीय वनाधिकारी बलवंत सिंह साही भी मौके पर पहुंचे।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून)यहां पूर्व राज्यपाल ने दिखाई हरी झंडी ।।

जहां विभाग द्वारा मौका मुआयना कर बाघिन के शव को चूनाखान ईको टूरिज्म सेंटर में लाया गया। जहां डॉक्टरों द्वारा वन विभाग के समक्ष ही बाघिन के शव का पोस्टमार्टम किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  सार्वजनिक स्थानो व ढाबो में बैठकर जाम छलकाना पडा भारी, 22 व्यक्तियों को मौके से पकड़ा।।

इस विषय में ज्यादा जानकारी देते हुए प्रभागीय वन अधिकारी बलवंत सिंह साही ने बताया कि प्रथम दृष्टया बाघिन की मौत आपसी संघर्ष में प्रतीत हो रही है।उन्होंने कहा कि बाघिन की उम्र लगभग 6 वर्ष की आंकी जा रही है, बाघिन के शरीर में नाखूनों के निशान लगे हैं, जिससे यह प्रतीत हो रहा है कि आपसी संघर्ष में बाघिन की मौत ।।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (उत्तराखंड) अब जनगणना के लिए होगी आउटसोर्स से भर्ती।।

डीएफओ ने कहा कि एनटीसीए की गाइडलाइन व डॉक्टरों की उपस्थिति में बाघिन का पोस्टमार्टम किया गया। उन्होंने कहा कि बाकी पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगा।(रामनगर न्यूज़)

Ad Ad
To Top