मुख्य वन संरक्षक कुमाऊँ ने किया डौली रेंज का निरीक्षण
लालकुआं
वन्यजीवों को पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने की अमृत सरोवर योजना को गति देने के लिए आज मुख्य वन संरक्षक कुमांऊ श्रीमती तेजस्विनी पाटिल धकाते , वन संरक्षक पश्चिमी वृत दीप चंद्र आर्य एवं प्रभागीय वनाधिकारी तराई पूर्वी वन प्रभाग संदीप कुमार ने डौली रेंज का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वानिकी कार्यों अंतर्गत ,कैम्पा प्लैंटेशन ,प्रस्तावित बहूद्देशिया प्लैंटेशन, प्रस्तावित अमृत सरोवर निर्माण हेतु चिन्हित स्थानो का स्थलीय निरीक्षण किया ।

इसके अलावा मुख्य वन संरक्षक द्वारा डौली रेंज अंतर्गत निर्मित ग्रास लैंड ( कोटख़र्रा हाथी चौड़ ) का भी निरीक्षण किया गया । इस अवसर मुख्य वन संरक्षक द्वारा प्रस्तावित वानिकी कार्यों, प्रस्तावित अमृत सरोवर के निर्माण के सम्बंध में वन कर्मियों को मौक़े पर दिशा निर्देश जारी किए गए। मुख्य वन संरक्षक तथा वन संरक्षक द्वारा रेंज कर्मियों द्वारा किए गए कार्यों को सराहना करते हुए उन्हें प्रोत्साहित भी किया गया । इस अवसर पर वन क्षेत्राधिकारी डौली रेंज अनिल जोशी, उप वन क्षेत्राधिकारी मनोज जोशी, शिव सिंह डांगी , सतेन्द्र दुबे, मेनज़र राणा ,भुवन तिवारी सहित समस्त रेंज कर्मी उपस्थित रहे।




