अल्मोड़ा

दु:खद-: यहां तेज रफ्तार वाहन ने मारी बाइक को टक्कर महिला की दुखद मौत परिवार में कोहराम।

अल्मोड़ा
उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले से दुखद हादसे की खबर सामने आ रही है यहां तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आकर महिला की दर्दनाक मौत हो गई इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बताया जाता है कि धारानौला मार्ग में विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में अपने बेटे के साथ बाइक में बैठी महिला सड़क पर गिर पड़ी। ट्रक चालक उसे कुचलते हुए वाहन भगा ले गया। आसपास के लोगों के सहयोग से महिला व उसके बेटे को घायलावस्था में ​जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर) देहरादून- प्रयागराज एक्सप्रेस ट्रेन की आई बड़ी अपडेट ' यात्री गण कृपया ध्यान दें।।

प्राप्त जानकारी के अनुसार करबला—धारानौला मार्ग में गोल मार्केट के पास एक बाइक में ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में अपने बेटे के साथ बाइक में बैठी पूनम देवी (50) पत्नी सुनील व उसका पुत्र अश्विनी कुमार 24 साल दोनों सड़क पर गिर गये। इसके बाद डंपर चालक महिला को डंपर के टायर के नीचे कुचलते हुए मौके से वाहन भगा ले गया। घायल महिला को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है मृतका पूनम देवी नगर पालिका अल्मोड़ा में कार्यरत थी। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

To Top