उत्तराखण्ड

दु:खद-: रिश्ता हुआ शर्मसार पिता ने दुष्कर्म का बेटी के साथ किया प्रयास,मामला दर्ज।।

काशीपुर। उधमसिंह नगर जनपद के काशीपुर क्षेत्र से पिता-पुत्री के रिश्ते को कलंकित करने का मामला सामने में आया है। यहां एक नाबालिक लड़की ने अपने पिता पर दुष्कर्म करने का प्रयास करने और छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर) अब मंगलवार को भी मनाए होली. इस जनपद में जिलाधिकारी ने स्थानीय अवकाश का आदेश किया जारी।।

जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र निवासी एक नाबालिक लड़की ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि कुछ माह पहले उसकी मां की मौत हो चुकी है। जिसके बाद से ही उसके पिता उस पर गंदी निगाह रखने लगे। पीड़िता ने बताया कि उसके पिता आए दिन उसके साथ छेड़छाड़ करते थे। बीती 4 अप्रैल को उसके पिता शराब के नशे में घर आए। और घर का दरवाजा खटखटाने लगे। जिस पर उन्होंने दरवाजा नहीं खोला। दरवाजा न खुलने पर उसके पिता ने दरवाजा तोड़ दिया और अंदर आ गए। जिसके बाद में उसके साथ जोर जबरदस्ती करने लगे। जिस पर वह किसी तरह छूट कर बाहर आई। उसने पड़ोस की एक महिला के यहां शरण ली और सुबह पुलिस को पिता के खिलाफ तहरीर सौंपी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी पिता के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है

To Top