उत्तराखण्ड

(देहरादून)राजधानी में डबल मर्डर से सनसनी आला अधिकारी मौके पर,

देहरादून
देहरादून में एक लोमहर्षक घटना में नौकर और मालकिन की हत्या का समाचार आ रहा है इस घटना से राजधानी के सबसे व्यस्ततम प्रेमनगर में हड़कंप मचा हुआ है घटना की सूचना मिलने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंचकर बारीकी से निरीक्षण कर रही हैं फौरी तौर पर इस घटना को लोग अवैध संबंध को लेकर देख रहे हैं ।
घटनाक्रम के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि प्रेम नगर इलाके में दोहरा हत्याकांड हुआ है जिस पर पुलिस ने वहां पहुंचकर जांच पड़ताल की जांच के दौरान पुलिस को दोनों शव की पहचान मकान मालकिन उन्नति शर्मा (55 साल) और नौकर श्याम (50 वर्ष) के रूप में हुई है। हत्या की सूचना के बाद पहुंची पुलिस को घटनास्थल पर महिला का पति मिला, जिसका नाम सन्दीप बताया जा रहा है। पुलिस इस डबल मर्डर के पीछे अवैध संबंधों को भी जोड़कर देख रही है। फिलहाल मौके पर फोरेंसिक टीम पहुंची है। बताया जा रहा है पति 40 साल करीब विदेश में रहा था और हाल ही में वापस लौटा है।

Ad Ad
To Top