देहरादून-:उत्तराखंड में कोरोना का ग्राफ एक बार फिर चिंता का विषय बना हुआ है आज इस संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत हुई है वही आज 175 पॉजिटिव केस पाए गए जबकि आज 131 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव मिली है इस तरह अब राज्य में 977 एक्टिव केस है वही आज एक व्यक्ति की मौत मिलिट्री हॉस्पिटल देहरादून में होने से इस संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर के इस वर्ष 313 हो गई है ।

आज 6:00 बजे के मेडिकल बुलेटिन पर यदि नजर डाली जाए तो आज अल्मोड़ा में 05 देहरादून में 66 हरिद्वार में 28 नैनीताल में 46 पौड़ी गढ़वाल में 09 पिथौरागढ़ में 03 रुद्रप्रयाग में 12 टिहरी गढ़वाल में 03 उधम सिंह नगर में 02 तथा उत्तरकाशी में 01 व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जबकि आज बागेश्वर, चमोली, चंपावत 03 जनपदों में एक भी सैंपल पॉजिटिव नहीं पाएगा इस तरह राज्य में 175 पॉजिटिव केस मिलने के साथ इस संक्रमण से पीड़ित लोगों का अब तक आंकड़ा बढ़कर के 101818 हो गया है।




