देहरादून-: वैश्विक महामारी नवल कोरोना वायरस कोविड-19 के आज उत्तराखंड राज्य में 20 नए संक्रमित मरीज मिलने के साथ राज्य में इस संक्रमण से पीड़ित लोगों का आंकड़ा बढ़कर के 344523 हो गया है जबकि आज 9 लोगों को विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज किया गया इस तरह अब एक्टिव केस की संख्या भी धीरे-धीरे बढ़कर 153 हो गई है।
उत्तराखंड स्टेट कंट्रोल रूम कोविड-19 के 6:00 बजे के स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार आज अल्मोड़ा. बागेश्वर. चमोली. चंपावत. रुद्रप्रयाग. टिहरी गढ़वाल तथा उत्तरकाशी में आज एक भी कोरोना पीड़ित मरीज नहीं मिला जबकि आज देहरादून में चार. हरिद्वार में चार .नैनीताल में चार. पौड़ी गढ़वाल में तीन पिथौरागढ़ में दो तथा उधम सिंह नगर में 3 लोगों में कोरोना संक्रमण के लक्षण मिले हैं इस तरह आज बीस कोरोना संक्रमण से पीड़ित लोगों को विभिन्न अस्पतालों में एडमिट किया गया है ।




