देहरादून-: वैश्विक महामारी नवल कोरोना वायरस कोविड-19 के आज उत्तराखंड राज्य में 28 नए संक्रमित मरीज मिलने के साथ राज्य में आप आंकड़ा बढ़कर के 343729 हो गया है ।जबकि आठ चार लोग विभिन्न अस्पताल से डिस्चार्ज हुए वहीं अब राज्य भर में एक्टिव केस की संख्या 175 हो गई है।

उत्तराखंड स्टेट कंट्रोल रूम कोविड-19 के 6:00 बजे के साथ बुलेटिन के अनुसार आज अल्मोड़ा, बागेश्वर, टिहरी गढ़वाल, उधमसिंह नगर तथा उत्तरकाशी में एक भी कोरो ना से पीड़ित मरीज नहीं मिला जबकि चंपावत में चार, चमोली में एक, देहरादून में छह, हरिद्वार में दो, नैनीताल में 9 पौड़ी गढ़वाल में एक, पिथौरागढ़ में तीन, रुद्रप्रयाग में दो, लोगों में इस संक्रमण की पुष्टि हुई है इस तरह आज कुल 28 लोगों में यह वायरस पाया गया। कोरोना अभी गया नहीं है इसलिए आज भी जरूरत है सरकार द्वारा जारी किए गए दिशा-निर्देशों की।





