किच्छा मे धूमधाम केे साथ मनाया गया छठ महापर्व।
किच्छा: पूर्वांचल समाज का लोकपर्व छठ पूजा किच्छा मे बडी ही धूमधाम से मनाया गया,छठ पूजा की रौनक बाजार से लेकर छठ घाटो तक नजर आई। इस छठ पूजा के महापर्व मे पूर्वांचल समाज के साथ साथ ही अन्य समाज के लोगो ने भी छठ माईया की पूजा करते हुए,भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। इस दौरान किच्छा के विभिन्न छठ घाटो पर महिलाओं ने छठ मईया के गीत गातें हुए कहा सिर पर दउरा लेकर घाटों पर जाते लोग पीछे-पीछे ‘हे छठी मईया हर लीं बलैया’…, ‘कांच ही बांस के बहंगिया बहंगी लचकत जाए’…, ‘रिमिक झिमिक बोलेलीं छठी मईया’ के गीतों के साथ बडे ही हर्षोल्लास से छठ पूजा का महापर्व मनाया।छठ पूजा के पावन अवसर पर व्रत करने वाली महिलाओ ने कल शाम को डूबते हुए आज सुबह उगते हुए सूर्य को जल का अर्घ्य देकर अपना व्रत पूरा किया। और इस दौरान महिलाओ ने छठ माईया से अपने परिवार एंव प्रदेश की खुशहाली के लिए दुआ मांगी।वही व्रत करने वाली महिलाओं ने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया।
पूर्वांचल समाज के लोकपर्व छठ पूजा के अवसर पर किच्छा विधानसभा मे ग्राम बण्डिया स्थित छठ घाट ,आवास विकास स्थित छठ,तिवारी फार्म के निकट स्थित छठ घाट,चीनी मिल के मंदिर परिसर मे स्थित छठ घाट,गोकुल नगर स्थित छठ घाट, पन्तनगर स्थित छठ घाट,हल्द स्थित छठ घाट,लालपुर स्थित छठ घाट एंव इन्द्रपुर ,राघव नगर ,आनन्दपुर,नारायणपुर,खुर्पिया फार्म , पुलभटठा,धौराडाम के साथ ही अन्य स्थानो पर भी छठ पूजा धूमधाम से मनाई गई।पूजा के लिए घाट पर पहुंची महिलाएं पारंपरिक वस्त्र पहनने के साथ नाक से माथे तक सिंदूर लगाए नजर आईं। भगवान भास्कर के सूर्योदय होने तक महिलाएं पानी में पूजा सामग्री लेकर खड़ी रहीं,सूर्य भगवान के उदय होते समय महिलाओं ने विधिवत रूप से अर्घ्य अर्पित कर अपने व्रत का पारायण किया।इसके उपरांत महिलाओं ने अपने पपरिवार के बड़ों के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।ग्राम बण्डिया स्थित छठ घाट पर पूर्वांचल सांस्कृतिक समिति के अध्यक्ष व कार्यक्रम आयोजक विरेन्द्र वर्मा एंव कोषाध्यक्ष चंदन जायसवाल ने छठ पूजा मे शामिल होने वाले सभी भक्तो का आभार प्रकट किया ओर छठ मईया से देश ओर समाज की सुख समृद्धि के लिए आर्शीवाद प्राप्त किया।वही श्रद्धालुओं ने बताया कि सच्चे मन से मांगी गई सभी मनोकामनाएं छठी मैया जरूर पूरी करती हैं। अब तक मां से जो भी मनौती मांगी है मां ने उसे पूरा किया है। जब तक शरीर में शक्ति है विधि-विधान से व्रत करती रहूंगी।उन्होंने कहा कि आज पूर्वांचल समाज के साथ साथ दूसरें समाज के लोगों का छठ मईया मे आस्था और बढीं है ये हम सभी के लिए गर्व का विषय है।इस अवसर पर भाजपा विधायक राजेश शुक्ला,पूर्व कैबिनेट मंत्री तिलक राज बेहड़,ब्लॉक प्रमुख ममता जल्होत्रा,नगर पालिका अध्यक्ष दर्शन कोली,सांसद प्रतिनिधि विपिन जल्होत्रा,कांग्रेस प्रदेश सचिव संजीव कुमार सिंह,कांग्रेस प्रदेश सचिव विनोद कोरंगा,वरिष्ठ भाजपा नेता अजय तिवारी,वरिष्ठ किसान नेता सुरेश पपनेजा,कांग्रेस पूर्व जिलाध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट,वरिष्ठ कांग्रेसी नेता,डॉ गणेश उपाध्याय,देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष सचिन चावला,भाजयुमो कुमाऊं संयोजक विवेकदीप सिंह,भाजपा नगराध्यक्ष विवेक राय,ग्रामीण मंडलाध्यक्ष हरीश खानवानी,महेंद्र पाल,प्रकाश पंत,शरण संधू,शोभित शर्मा,राजेंद्र वर्मा,राजन यादव,दीपक यादव,संजीव पांडे, संजू तिवारी,प्रभात सिंह,अजय कुमार ,संजय सिंह ,कमल सुयाल,पप्पू कुशवाहा,लवम सक्सेना ,मदन सागर ,अर्जुन मौर्या राहुल सक्सेना,सुनील सागर,विवेक श्रीवास्तव,श्रीराम पासवान, राहुल बाबा एवं सैकड़ों श्रद्धालुओं ने छठ मैया का आशीर्वाद लिया।




