अल्मोड़ा

ब्रेकिंग-@_यहां गुलदार ने फिर बनाया बालक को निवाला,ग्रामीणों में रोष, थम नहीं रहे हैं मानव वन्यजीव संघर्ष के मामले।।

कोरोना काल के बाद वन्यजीव संघर्ष काफी बढ़ गया है अब ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में वन्यजीव के आने से स्थिति और गंभीर होती जा रही है ताजा मामला जनपद के बसुकेदार तहसील का है जहां एक आठ वर्षीय मासूम बच्चे पर गुलदार ने दिन दहाड़े हमला कर मौत के घाट उतार दिया है। इस घटना से गांव में दहशत का महौल बना हुआ है। जबकि लोगों वन विभाग के खिलाफ भी भारी आक्रोश है। मिली जानकारी के मुताबिक बसुकेदार तहसील के ग्राम सभा बष्टा में बीते बुधवार को दोपहर करीब 1:30 बजे आठ वर्षीय मासूम आरूष पुत्र मनमोहन सिंह गांव के निकट प्राकृतिक जल स्रोत पर अपने छोटे भाई अभिषेक के साथ नहा रहा था कि अचानक घात लगाये गुलदार ने आरूष पर हमला कर उसे उठा ले गया।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून)बगड़ गांव से बालिका के गायब होने पर प्रभारी मंत्री रेखा आर्य ने लिया सज्ञान. मामले को राजस्व पुलिस से लेकर सिविल पुलिस को सौंपने के दिए निर्देश।।

जिसके बाद छोटा भाई ने परिजनों को इस घटना की सूचना दी। जिसके बाद बदहावास हालत में परिजन और ग्रामीण घटना स्थल की ओर भागे। ग्रामीणों के शोरगुल करने के बाद गांव से कुछ ही दूरी पर गुलदार ने आरूष के शरीर को छोड़ कर भाग गया। ग्रामीण और परिजन जब तक आरूष के पास पहुंचे तब तक आरूष ने दम तोड़ दिया था। घटना की सूचना राजस्व उपनिरीक्षक, तहसीलदार और उप जिलाधिकारी को दी गई। जिसके बाद प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची एवं शव को कब्जे में लेकर के उसे शव विच्छेदन गृह भेज दिया इस घटना के बाद गांव के लोगों में बनवा के प्रति रोष व्याप्त है।।

To Top