अल्मोड़ा

ब्रेकिंग(उत्तराखंड)अब जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सुविधा हुई प्रारंभ.जनता को मिली बड़ी राहत।।

आखिरकार लंबे समय के बाद सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा उठाए गए एक बड़े कदम के बाद अल्मोड़ा के जिला महिला अस्पताल में लोगों को अल्ट्रासाउंड का लाभ मिलेगा जिससे लोगों को अल्ट्रासाउंड के लिए बाहरी जनपद को नहीं जाना पड़ेगा सबसे अधिक परेशान होने वाली गर्भवती महिलाओं को अधिक फायदा होगा। बुधवार से अस्पताल में विधिवत अल्ट्रासाउंड की शुरुआत हो गयी है। इससे पहले महिला अस्पताल में सप्ताह में सिर्फ बुधवार को ही अल्ट्रासाउंड होते थे। इससे दूरदराज क्षेत्र से आने वाली महिलाओं को बेरंग वापस लौटना पड़ता था। लेकिन अब महिला अस्पताल में रोज गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड होंगे। इससे महिलाओं को अब निजी अस्पतालों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी और सस्ते दरों में सरकारी अस्पताल में यह सुविधा मिलेगी। इसके लिए जिला अस्पताल में तैनात दो रेडियोलॉजिस्ट में से एक डॉक्टर को महिला अस्पताल अटैच कर दिया गया है।
इसके लिए सामाजिक कार्यकर्ता संजय पांडे व्यक्तिगत रूप से काफी समय से प्रयासरत थे। जिसके बाद अब जाकर यह प्रयास सफल हुआ है। साथ ही देहरादून स्थित उच्चाधिकारियों के संपर्क में लगातार बने हुए थे। इसके लिए सामाजिक कार्यकर्ता संजय पांडे ने अस्पताल प्रबंधन का आभार जताया है। अल्मोड़ा न्यूज़

To Top