उत्तर प्रदेश

ब्रेकिंग(उत्तराखंड)जंगल में मिला अज्ञात शव.फैली सनसनी.एसडीआरएफ ने किया शव बरामद. देखें वीडियो ।।

जनपद चमोली, घाघरिया-जंगल में दिखे अज्ञात शव को SDRF ने किया बरामद.

गुरुवार को थाना जोशीमठ से SDRF टीम को सूचित किया गया कि हेमकुंड साहिब मार्ग पर घांघरिया से लगभग 1.5 किमी आगे जंगल में एक अज्ञात शव दिखाई दे रहा है, जिसे निकालने हेतु SDRF टीम की आवश्कता है।

यह भी पढ़ें 👉  बिग ब्रेकिंग(देहरादून)चार धाम यात्रा को लेकर तैयारियां हुई तेज.मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ली अहम बैठक ।।

उक्त सूचना पर SDRF टीम उपनिरीक्षक मनमोहन सिंह के हमराह मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

SDRF टीम द्वारा अत्यधिक विषम परिस्थितियों में पैदल मार्ग से होते हुए घटनास्थल पर पहुँचकर उक्त अज्ञात पुरुष के शव को कब्जे में लिया तथा बॉडी बैग में डालकर स्ट्रैचर के माध्यम से मुख्य मार्ग तक लाकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।
उप निरीक्षक मनमोहन सिंह रावत . मुख्य आरक्षी रोविन कुमार.आरक्षी प्रवेश नगरकोटि. देवेन्द्र पाण्डेय. अनिल. पैरामेडिक्स राहुल भण्डारी
चालक जगवीर सिंह आदि थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top