अवैध खनन के बाद तराई पश्चिमी वन प्रभाग की टीम का डंडा अब अवैध लकड़ियों की तस्करी कर रहे लोगों पर भी पड़ा है मानसून सीजन के दौरान चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत वन विभाग की टीम ने अवैध रूप से खैर की लकड़ी तस्करी करते हुए एक वाहन को पकड़ने में सफलता पाई है।
प्रभागीय वन अधिकारी तराई पश्चिमी वन प्रभाग, रामनगर, कुंदन कुमार ने बताया कि बीती रात्रि लगभग 1:00 बजे काशीपुर रेंज स्टाफ व राज्य कर विभाग रुद्रपुर की संयुक्त टीम अवैध कार्यों में लगे लोगों को पकड़ने के लिए चेकिंग अभियान में लगी थी तभी चेकिंग के दौरान काशीपुर बाजपुर मोटर मार्ग पर दोराहा के पास एक वाहन 6 टायरा को जांच के लिए रोका तो उसमें खैर (छिलका छिला) हुआ बरामद हुआ वाहन में लगभग 35 कुंतल अवैध रूप से खैर लदा था। जब टीम ने मौके पर वाहन चालक वाहन में भरे खैर प्रकाष्ठ का कोई वैध प्रपत्र मांगा तो वह दिखा नहीं पाया जिस पर वन विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए काशीपुर रेंज में वन अपराध की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर वाहन को मय प्रकाष्ठ के सीज कर दिया । काशीपुर न्यूज़




