उत्तराखण्ड

ब्रेकिंग-:पेड़ काटते समय आया पेड़ की टहनी की चपेट में हुई दुखद मौत।।

बागेश्वर। उत्तराखंड के बागेश्वर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर आई है यहां कोतवाली पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत देवलचौरा में पेड़ काटते समय एक मजदूर पेड़ की टहनी की चपेट में आ गया। उसके सिर से अधिक रक्त बहने के कारण उसकी मौत हो गई। साथ में कार्य कर रहे लोग उसे जिला अस्पताल लाए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून)अगली कैबिनेट बैठक में आएगा यह प्रस्ताव.सीएम धामी ने दिए यह निर्देश ।।

जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार 36 साल सफदर अली लकड़ी कटान और चीरान का काम करता है। बुधवार को वह एक पेड़ काटने के लिए देवलचौरा गया था। पेड़ काटते समय पेड़ की एक टहनी उसके सिर पर लग गई और सिर पर गहरा जख्म हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर) काठगोदाम नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ आज से इस स्टेशन पर ठहराव, यात्रियों को होगा फायदा,सांसद ने दिखाई हरी झडी।।

साथ में कार्य कर रहे अन्य लोग उसे जिला अस्पताल लाए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रबंधन ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पंचनामा भरने के बाद उसका पोस्टमार्टम किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर)इन कर्मचारियों की हुई वेतन वृद्धि. नया वेतन समझौता ।।

पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। कोतवाल जगदीश ढकरियाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

To Top