उत्तरकाशी पिछले 2 दिनों से बंद गंगोत्री मार्ग को खोलने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी है हालांकि मौसम की बरसात के बावजूद भी सरकारी अमला राजमार्ग को खोलने में जुटा हुआ है लेकिन लगातार पत्थरों की हो रही बरसात के बीच कभी-कभी बीच में काम रोकना भी पड़ रहा है। इस बीच राजमार्ग बंद होने के चलते 3000 से अधिक पर्यटक विभिन्न जगहों पर अलग-अलग फंसे हुए हैं।
जानकारी के अनुसार वर्तमान समय में जनपद के जिला मुख्यालय, डुण्डा,चिन्यालीसौड़, बड़कोट, पुरोला, मोरी में वर्षा हो रही है तथा हर्षिल क्षेत्र में हल्के बादल लगे हुए ।
1- गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग हेल्गूगाड के पास मार्ग बाधित है बीआरओ के द्वारा मार्ग खोलने का कार्य किया जा रहा है।
2- यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात हेतु सुचारू हैं।
3- विकासनगर-बड़कोट राष्ट्रीय राजमार्ग मार्ग सुचारू हैं।
4- चिन्यालीसौड़-सुवाखोली-मसूरी-देहरादून मोटर मार्ग यातायात हेतु सुचारू हैं।
5- उत्तरकाशी-लम्बगांव-श्रीनगर मोटर मार्ग यातायात हेतु सुचारू हैं।
वर्तमान तक जनपद के अन्तर्गत 05 ग्रामीण मोटर मार्ग अवरुद्ध हैं। सम्बन्धित विभागों द्वारा उक्त मार्गो को सुचारू किये जाने की कार्यवाही की जा रहीं हैं।




