उत्तराखण्ड

ब्रेकिंग-:लापता युवक का शव गंगा नदी में बराबर,SDRF टीम ने 30 फीट गहराई से जाकर शव को किया रिकवर,परिवार में कोहराम। ।

देहरादून-तेगबहादुर रोड से लापता हुआ युवक, एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस द्वारा गंगा नदी से किया शव बरामद।

Dehradun- पिछले कई दिनों से लापता युवक का शव एसडीआरएफ पुलिस ने गंगा नदी के तल से खोज निकाला एवं पुलिस को सुपुर्द किया युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर के उसे शव विच्छेदन गृह भेज दिया।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड)डीएम का अभिनव प्रयोग.प्रशासन के गलियारों तक पहुँची सीमांत क्षेत्र की बेटियाँ — डीएम भटगांई की दूरदर्शी पहल ।।

एसडीआरएफ टीम को एक लड़के के गुमशुदा की सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ टीम पोस्ट ढालवाला से उपनिरीक्षक कविंद्र सजवाण के नेतृत्व में टीम द्वारा लगातार गंगा नदी में गहन सर्चिंग की जा रही थी परंतु उक्त युवक का कुछ पता नही सका बीते रोज एसडीआरएफ टीम पोस्ट ढालवाला द्वारा पुन: सर्चिंग की गई, सर्चिंग के दौरान डीप डाइवर कॉन्स्टेबल अनूप सिंह ने लगभग 30 फ़ीट गहराई जाकर सर्चिंग कर उक्त युवक प्रखर पाल पुत्र श्री डी के पाल ,उम्र 22 साल , निवासी 17 तेगबहादुर रोड देहरादून का शव बरामद किया ।
एसडीआरएफ टीम द्वारा उक्त युवक के शव को बरामद कर मुख्य मार्ग तक पहुंचाकर जिला पुलिस को सुपुर्द किया गया जहां उसे मोर्चरी भिजवा दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर) जिलाधिकारी ने इस जनपद में किए तीन स्थानीय अवकाश घोषित ।।

एसडीआरएफ टीम पोस्ट ढालवाला से उपनिरीक्षक कविंद्र सजवाण के नेतृत्व में टीम आरक्षी मातबर सिंह, रविन्द्र सिंह, अनूप सिंह, अर्जुन सिंह व अमित कुमार मौजूद रहे।

Ad Ad
To Top