उत्तर प्रदेश

ब्रेकिंग-:टाटा सूमो सड़क हादसा. बारह यात्रियों की हुई थी मौत. जिला मजिस्ट्रेट ने दिए मजिस्ट्रियल जांच के आदेश.यहां दे सकते हैं सूचना।।

पिछले माह 18 नंबर को चमोली के जोशीमठ तहसील अन्तर्गत उर्गम पल्ला-जखोला-डुमक मोटर मार्ग पर एक टाटा सूमो वाहन संख्या UK_07_TA_6453 लगभग 200 mt गहरी खाई मे गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन में 17 लोग सवार थे। जिसमें से 12 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 5 लोग घायल हुए है। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना, पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल सहित एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस व प्रशासन की टीम घटना स्थल पर रेस्क्यू कार्यो में झूठे रहे तथा घायलों को रेस्क्यू कर उपचार लिए अस्पताल भेजा। घटना में अजीत यादव उम्र 30 वर्ष पुत्र भरत सिंह यादव निवासी इलाहबाद,रोहित प्रजापति उम्र 22 वर्ष पुत्र जयवीर सिंह निवासी- हापुड़,
3.महावीर सिंह उम्र 38 वर्ष पुत्र शेर सिंह निवासी कलगोठ.हेमन्त चौहान उम्र 20 वर्ष पुत्र जवाहर सिंह निवासी उच्छोवाड़.जीतपाल पुत्र हरि सिंह उम्र 50 वर्ष निवासी किमाणा शामिल है जो घायल हो गए थे ।
जबकि लोमहर्षक घटना में दलीप सिंह चौहान उम्र 52 वर्ष पुत्र श्री धन सिंह उच्छोग्वाड़.सितान सिंह चौहान उम्र 61 वर्ष पुत्र ध्यान सिंह.विक्रम सिंह रावत उम्र 43वर्ष पुत्र मंगल सिंह कलगोठ.सुबोध सिंह उम्र 27 वर्ष पुत्र प्रेम सिंहं किमाणा (वाहन चालक)।
कश्मीरा देवी उम्र 42वर्ष पत्नी जीत पाल सिंह किमाणा.लक्ष्मण सिंह उम्र 37 वर्ष पुत्र बचन सिंह कलगोठ. ताजबर सिंह उम्र 46 वर्ष पुत्र नैन सिंह निवासी डुमक.राधा देवी पत्नी ताजबर सिंह उम्र 43 वर्ष निवासी डुमक. गजेन्द्र सिंह उम्र 50 वर्ष पुत्र शेर सिंह निवासी जखोला.रणजीत सिंह उम्र गबर सिंह उम्र 70 वर्ष पुत्र अमर सिंह निवासी पल्ला.गब्बर सिंह उम्र 70 वर्ष पुत्र नैन सिंह निवासी सुभाई. शिव सिंह उम्र 60 वर्ष पुत्र मलक सिंह निवासी कलगोठ शामिल थे जिनकी मौत हो गई थी।
जिला मजिस्ट्रेट हिमांशु खुराना के आदेशों के बाद इस वाहन दुर्घटना की मजिस्ट्रीयल जाँच उप जिला मजिस्ट्रेट जोशीमठ द्वारा की जा रही है।
जाँच अधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट कुमकुम जोशी नेे बताया कि इस वाहन दुघर्टनाआ के संबंध में कोई भी व्यक्ति कोई साक्ष्य या जानकारी रखता हो अथवा दावा प्रस्तुत करना चाहता हो, तो वह व्यक्ति सूचना लिखित एवं मौखिक रूप में एक सप्ताह के अन्तर्गत उनके कार्यालय/न्यायालय जोशीमठ में स्वयं उपस्थित होकर या डाक के माध्यम से जानकारी उपलब्ध करा सकते है। चमोली न्यूज़

To Top