उत्तराखण्ड

ब्रेकिंग-:रुकेगी डग्गामारी, परिवहन निगम की बसों के बढ़ेंगे फेरे, मैदानी क्षेत्र में CNG एवं इलेक्ट्रिक बसें चलाए जाने पर जोर, मुख्य सचिव ने परिवहन विभाग की बैठक लेकर दिए बड़े दिशा निर्देश

देहरादून 30 सितंबर, 2021

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. सन्धु ने गुरूवार को सचिवालय में परिवहन विभाग की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभाग को अपग्रेड करने के लिए अन्य प्रदेशों द्वारा अपनायी जा रही बेस्ट प्रेक्टिसिस का अध्ययन कर प्रदेश में भी लागू किया जाए।

मुख्य सचिव ने डग्गामारी को रोकने के लिए विशेष प्रयास किए जाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसके लिए सेंट्रालाईज्ड कन्ट्रोल रूम तैयार किया जाए। साथ ही, मॉनिटरिंग एवं सर्विलांस सिस्टम का आधुनिकीकरण करते हुए एनपीआर कैमरा इंस्टॉलेशन कार्य में तेजी लायी जाए।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (देहरादून)दिव्य कला मेला’ का हुआ भव्य उद्घाटन

मुख्य सचिव ने कहा कि पिछले दिनों डग्गामारी पर लगाम लगाए जाने से अच्छे परिणाम देखने को मिले हैं। डग्गामारी रूकने से परिवहन निगम की बसों में यात्रियों की संख्या बढ़ी है। उन्होंने परिवहन निगम को बसों के फेरे बढ़ाए जाने हेतु प्रयास किए जाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मैदानी क्षेत्रों में सी.एन.जी. एवं इलैक्ट्रिक बसें चलाए जाने पर फोकस किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड)डीएम ने आंचल आउटलेट, व अवशीतन केंद्र का किया निरीक्षण।।

मुख्य सचिव ने लीकेजिज को रोकने हेतु विशेष प्रयास किए जाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बिना टिकट यात्रा और डीजल चोरी पर भी लगाम लगाए जाने की आवश्यकता है। इसके साथ ही मैंटेनेंस के लिए वर्कशॉप के मोर्डनाईजेशन पर भी ध्यान दिए जाने की बात कही।

यह भी पढ़ें 👉  (रेलवे ब्रेकिंग)टनकपुर से यात्रियों को मिली बड़ी सौगात, यह ट्रेन चलेगी अब सप्ताह में तीन दिन ।।

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, श्रीमती मनीषा पंवार, सचिव परिवहन डॉ. रंजीत सिन्हा, प्रबन्ध निदेशक परिवहन निगम डॉ. नीरज खैरवाल सहित अन्य उच्चाधिकारी उपस्थित थे।

Ad
To Top