बरेली 08 नवम्बर, 2021:
बीते महा दैवीय आपदा के चलते काठगोदाम रेलवे स्टेशन के रेल यार्ड में शंटिंग लाइन के क्षतिग्रस्त हो जाने के चलते रेल यातायात में व्यापक असर पड़ा था जिसके बाद बीते कुछ दिनों तक रानीखेत एक्सप्रेस ट्रेन को लालकुआं से संचालित किया गया था लेकिन शंटिंग लाइन के सही होने के बाद रेल प्रशासन ने काठगोदाम रेलवे स्टेशन से रानीखेत एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन प्रारंभ कर दिया था लेकिन अब रेल प्रशासन ने रेल यात्री को तगड़ा झटका देते हुए 8 नवम्बर से 7 दिसम्बर, तक 05036/05035 काठगोदाम-दिल्ली-काठगोदाम उत्तरांचल संपर्क क्रांति एक्सप्रेस विशेष गाड़ी को 12 कोचों से चलाये जाने का फैसला किया है। रेलवे ने जारी अपने आदेश में इनको जो की संख्या का निर्धारण करते हुए कहा कि उपरोक्त ट्रेन में एस.एल.आर. के 02, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 02, द्वितीय श्रेणी चेयरकार के 06 तथा वातानुकूलित चेयरकार के 02 कोच के द्वारा इस ट्रेन का संचालन किया जाएगा।




