उत्तराखण्ड
ब्रेकिंग-: देहरादून में होने वाली राहुल गांधी की रैली को लेकर नैनीताल हल्द्वानी में तैयारियां जोरों पर. हल्द्वानी में सुमित तो नैनीताल में सतीश ने संभाली कमान किए कार्यक्रम।।
हल्द्वानी। विजय दिवस के मौके पर देहरादून के परेड ग्राउंड में 16 दिसंबर को होने वाली राहुल गांधी की उत्तराखंड विजय सम्मान रैली ऐतिहासिक रैली होगी। इसके लिए पूरे प्रदेश में तैयारियां जोरों पर चल रही है हल्द्वानी एवं नैनीताल में भी इसका व्यापक असर देखा गया है प्रदेश कांग्रेस पब्लिसिटी कमेटी के अध्यक्ष सुमित हृदयेश ने कहा
कि इस रैली के बाद डबल इंजन की सरकार की विदाई तय हो जाएगी। साथ ही उन्होंने अंदेशा जताया कि भाजपा राहुल गांधी की रैली से इतनी घबरा गई है ,कि रैली को बाधित करने का प्रयास कर सकती है। यदि डबल इंजन की सरकार ने ऐसा किया तो आगमी चुनाव में इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे।

नैनीताल रोड स्थित एक होटल में सोमवार को पत्रकारों से वार्ता करते हुए पब्लिसिटी कमेटी के अध्यक्ष सुमित हृदयेश ने कहा कि बीते दिनों देहरादून में प्रधानमंत्राी नरेंद्र मोदी की रैली में मैजिक गायब दिखा, लेकिन राहुल गांधी की रैली को लेकर कार्यकर्ताओं के अलावा आमजन में भी गजब का उत्साह को देखने को मिल रहा है। आम जनता राहुल गांधी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए स्वयं आगे आ रहे है। नैनीताल व यूएसनगर दो जिलो से ही 30 हजार से ज्यादा लोग कार्यक्रम में शामिल होंगे और मेरा अनुमान है कि रैली में पूरे राज्य से एक लाख से अधिक लोग जुटेंगे। आम लोगों में जो उत्साह देखने को मिल रहा है उससे स्पष्ट है कि इस डबल इंजन को बदलने का मन जनता बना चुकी है।
उन्होंने कहा कि आज जनता पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल को याद कर रही है। महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार से जनता त्रस्त हो चुकी है। युवा आज रोजगार के लिए दर-दर की ठोकरे खाने को मजबूर है। जब भी भाजपा की सरकार आई है तब देश-प्रदेश के लिए अशुभ रहा। लेकिन अब जनता भाजपा के किसी जुमलों में फंसने वाली नहीं है और परिवर्तन का मन बना
चुकी है। वार्ता के दौरान गोविंद सिंह बिष्ट, बहादुर सिंह बिष्ट, जगमोहन
बगड्वाल, सौरभ भट्ट, मनू खुराना आदि मौजूद रहे।
उधर नैनीताल मैं भी कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की 16 दिसम्बर को देहरादून परेड ग्राउंड में रैली की तैयारी जोरों पर है जिसके लिए एक लाख समर्थक पदाधिकारी व कार्यकर्ता जुट गए है। जिस सम्बन्ध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा नैनीताल क्लब में एक बैठक का आयोजन किया गया।
सोमवार को नैनीताल क्लब में 16 दिसम्बर को देहरादून में आयोजित होनी वाली रैली के सम्बंध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक बैठक आयोजित की। इस दौरान जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल ने बताया कि बांग्लादेश निर्माण के दौरान हुए युद्ध मे भारत की पाकिस्तान पर ऐतिहासिक विजय की 50 वीं वर्षगांठ पर सैनिक सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की एक रैली आयोजित की जाएगी और इस दौरान पूर्व सैनिकों व शहीदों के परिजनों को सम्मनित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि नैनीताल विधानसभा से करीब एक हजार लोग देहरादून रैली में शामिल होंगे जिसके लिए दस बड़ी बसें व 500 छोटे वाहनों की बुकिंग की गई है। इन वाहनों के माध्यम से कार्यकर्ताओ को रैली तक पहुँचाया जाएगा। वहीं नैनीताल जिलें इस रैली में हजार लोग प्रतिभाग करेंगे। जिसके कार्यकर्ताओं में काफी जोश है।
इस दौरान विधानसभा के निवर्तमान विधायक संजीव आर्य, पर्यवेक्षक प्रदेश सचिव किरन डालाकोटी, महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हेम आर्य, नगर अध्यक्ष अनुपम कबड़वाल, खष्टी बिष्ट, हिमांशु पांडे, समीर अली, मुकेश जोशी, विमला चौधरी, कमलेश तिवारी, शिवल बिष्ट, पवन जाटव समेत अन्य लोग मौजूद रहें।
