उत्तराखण्ड

ब्रेकिंग-:(पिथौरागढ़) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 100 फीट ऊंचाई के तिरंगे का किया ध्वजारोहण ।।

पिथौरागढ़-:
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को पिथौरागढ़ में जिला मुख्यालय के चंडाक रोड स्थित वरदायिनी मंदिर परिसर में आयोजित आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने नव निर्मित 100 फीट ऊंचाई का तिरंगा फहराया।

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर)प्रधानमंत्री ने लखनऊ-देहरादून के बीच नई वंदे भारत ट्रेन का किया शुभारंभ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह भूमि देव एवं वीरों की भूमि है। तिरंगा युवाओं में देश भक्ति का जज्बे के साथ ही देश के लिए कुछ करने के लिए प्रेरित करता है।
इस अवसर पर पेयजल मंत्री श्री विशन सिंह चुफाल, विधायक पिथौरागढ़ श्रीमती चंद्रा पंत, अध्यक्ष नगर पालिका श्री राजेद्र रावत, आयुक्त कुमाऊं श्रीसुशील कुमार,आईजी श्री निलेश आनंद भरणे,जिलाधिकारी डॉ आशीष कुमार चौहान, पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह मौजूद थे।

To Top