बरेली, 22 नवम्बर, 2021:
पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल ने घने कोहरे से निपटने के लिए तैयारियां तेज करते हुए 162 एंटी फोग डिवाइस लोको क्रू लांबी में उपलब्ध करा दी है जिससे घने कोहरे से निपटने के लिए लोको पायलट को आसानी होगी वही ट्रेन संचालन मे समय की बचत के साथ यात्रियों की संरक्षा का भी बेहतर प्रबंध सुनिश्चित किया जा सकेगा।
पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल के जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि मंडल की समस्त क्रू-लॉबीयों में यानी कि जहां पर से लोको पायलट ट्रेनों के संचालन हेतु निकलते हैं उस जगह 162 अत्याधुनिक एंटी-फॉग डिवाइस उपलब्ध करा दी गईं हैं, जिन्हें लोको पायलट उपयोगार्थ ले जाते हैं और ड्यूटी समाप्त होने पर दुबारा क्रू-लॉबी में जमा करा देते हैं। यह क्रम नियमित रूप से चलता रहता है। एंटी-फॉग डिवाइस ग्लोबल पोजीशनिंग सिस्टम पर आधारित है। यह डिवाइस में रूट के सभी सिगनलों एवं क्रासिंग की जानकारी होती है। यह डिवाइस लोको पायलट को 500 मीटर पहले सिगनलों एवं क्रासिंग की जानकारी दे देता है। इससे सिगनल के एक किलीमीटर पहले ही डिवाइस का अलार्म बजने लगता है और लोको पायलट सतर्क होकर ट्रेन का संचालन करता है। फलस्वरूप संरक्षित ट्रेन संचालन को सुनिश्चित किया जाता है।




