उत्तरकाशी-: संदिग्ध परिस्थितियों में यमुनोत्री धाम में दर्शन करने आए एक तीर्थयात्री की दुखद मौत हो गई मृतक तहसील बड़कोट क्षेत्र के अंतर्गत एक होटल में अपने अन्य साथियों के साथ रुके हुए थे प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह घटना उस समय हुई जब तीर्थयात्री सड़क पर फोन करते करते गिर गए और उनके सिर पर काफी गहरी चोट आई जिसके बाद होटल में ठहरे उनके साथी सीएचसी बड़कोट ले गए जिसके बाद फिजिशियन ने परीक्षण के दौरान तुम्हें मृत घोषित कर दिया मृतक की पहचान पराग भूपते जानी पुत्र भूपत भाई जादव जी भाई उम्र 42 वर्ष निवासी मेन बाजार अमरेली गुजरात के रूप में हुई वन विभाग ने घटना की सूचना पुलिस को दी जहां पुलिस ने मौके पर ही शव को कब्जे में लेकर के जांच पड़ताल प्रारंभ कर दी है पुलिस के अनुसार मृतक के साथ उसके परिजन भी थे जिन्हें पोस्टमार्टम के बाद शव सौंप दिया जाएगा।




