ऋषिकेश। दो दिन की भारी बारिश से इंसान ही नहीं बल्कि वन्य जीव भी प्रभावित हुए हैं। आफत के तौर पर आयी बिन मौसम बारिश से उत्तराखंड का जन – जीवन काफी प्रभावित रहा है। ऐसे में गंगा नदी के रौद्र रूप के देखते हुए डर लग रहा है।
ऐसे में एक हिरण की प्रजाति कांकड़ का बच्चा बह के आ गया और वह साईं घाट किनारे आ कर फंस गया। ऐसे में आसपास मौजूद लोगों की नजर इस पर पड़ी और तुरंत वन बिभाग को सूचित किया गया। ऋषिकेश वन रेंज के वन-क्षेत्राधिकारी महेंद्र सिंह रावत ने तुरंत अपनी रेस्क्यू टीम को रवाना किया। वन क्षेत्राधिकारी महेंद्र सिंह रावत के दिशा निर्देश पर टीम में शामिल दीपक सिंह कैंतुरा और कमल सिंह राजपूत मौके पर पहुंचे। टीम के दोनों सदस्यों की सक्रियता से बड़ी मशक्कत के साथ कांकड़ को रेस्क्यू किया गया। रेस्क्यू टीम काक्कड़ के बच्चे को लेकर रेंज कार्यालय पहुंचे। जहां रेंज अधिकारी ने प्राथमिक उपचार दिया। प्राथमिक उपचार के बाद काक्कड़ के बच्चे को वास स्थल पर छोड़ दिया छोड़ा गया




