उत्तराखण्ड

ब्रेकिंग-: अब स्कूलों की प्रार्थना सभा के लिए जारी हुआ यह निर्देश, मुख्य शिक्षा अधिकारियों को इस तरह से करना होगा पालन ।।

उत्तराखंड में बढ़ते डेंगू के प्रकोप को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी पहल करते हुए अब मुख्य चिकित्सा अधिकारी देहरादून ने मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून को पत्र लिखकर सभी स्कूलों की प्रार्थना सभा में प्रतिदिन डेंगू बुखार के नियंत्रण और बचाव हेतु छात्र छात्राओं को डेंगू से बचने के उपाय बताने का अनुरोध किया है।

देहरादून


स्वास्थ्य विभाग ने जारी अपने पत्र में कहा है कि प्रातः सभा के दौरान इस बात को बच्चों को समझाया जाए कि बच्चों को फुल पैंट और पूरी आस्तीन की कमीज को पहनकर स्कूल आना तथा स्कूल घर के परिसर में कहीं पर भी डिस्पोजल पात्र, नाली आदि में पानी ना होने दे, अपने घर में कूलर के पीछे के ट्रे का पानी हफ्ते में दो बार अवश्य साफ करना, सभी पानी की टंकी व जल भंडारण वस्तुओं को ढक कर रखना तथा घर में लगे गमलों के नीचे ट्रे न लगाएं तथा गमलों में पानी भरा हुआ ना रखें इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग ने सभी लोगों से गुलदस्ता,मनी प्लांटों पानी के बर्तनों तथा कूलर का पानी सप्ताह में दो बार पूरी तरह से खाली करने की भी बात कही है, स्वास्थ्य विभाग के अनुसार टूटे, पुराने बर्तन, बोतल, डिब्बे, पुराने बेकार टायर, आदि इधर-उधर ना फेंके क्योंकि एकत्रित पानी में डेंगू रोग फैलने वाले मच्छर का लारवा पनप सकता है मच्छर काटने से बचाव के लिए मच्छरदानी का प्रयोग,तथा दिन में सोते समय गुड नाइट जला कर रखने की बात कही गई है इसके अलावा चिड़ियों एवं जानवरों के पानी पीने के बर्तन को साफ करने तथा ऐसे कपड़े पहने जो शरीर को ज्यादा से ज्यादा ढके रहे , स्वास्थ्य विभाग ने सलाह देते हुए कहा है कि इस दौरान यदि तेज बुखार, सर दर्द ,बदन दर्द, मांसपेशियों तथा जोड़ों में दर्द, आंखों के पिछले भाग में दर्द ,शरीर का लाल चकत्ते पडने के लक्षण होने की शिकायत हो तो तुरंत चिकित्सा परामर्श ले उपरोक्त लक्षण डेंगू के हो सकते हैं तथा डेंगू बुखार की जांच सभी सरकारी अस्पतालों में निशुल्क की जाती है तथा बुखार आने पर अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर स्वास्थ्य परीक्षण कराने की भी बात कही गई है ।।

Ad Ad
To Top