उत्तर प्रदेश

ब्रेकिंग-:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुनी राज्य भर से पहुंचे फरियादियों की समस्या,दिया निराकरण का निर्देश।

देहरादून -:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपना दूसरा कार्यकाल प्रारंभ करने के साथ ही स्थानीय लोगों तथा राज्य भर से पहुंचे लोगों की जन समस्याएं सुनकर उसका निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए है तथा श्री धामी लगातार जन समस्याएं सुनकर लोगों को हाल-चाल भी जानने में लगे हैं।


मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन कक्ष में बड़ी संख्या में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आये लोगों से भेंट की तथा उनकी समस्याये सुनी। मुख्यमंत्री ने सभी से भेंट कर उनकी समस्याये सुनी तथा उनके निराकरण के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये।

To Top