उत्तर प्रदेश

ब्रेकिंग-: जेल भेजे गए पंत विश्वविद्यालय के चिकित्सा अधिकारी पर एक और छात्रा ने लगाया यौन शोषण का आरोप. दर्ज हुआ मुकदमा।।

पंतनगर: पंतनगर विश्वविद्यालय में अध्ययनरत छात्रा से दुष्कर्म करने वाले गिरफ्तार चिकित्साधिकारी दुर्गेश पर लालकुआं क्षेत्र की रहने वाली छात्रा ने भी दुष्कर्म का आरोप लगाया है।
जिसके बाद पंत विवि के साथ ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर गिरफ्तार आरोपी चिकित्साधिकारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पंत विवि की एक छात्रा ने चिकित्साधिकारी ड्रा दुर्गेश कुमार पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए शिकायती पत्र सौंपा था। महाविद्यालय स्तर पर गठित समिति इंटरनल कंप्लेंट्स कमिटी फॉर जेंडर सेन्सीटाइजेशन प्रिवेंशन एंड प्रोहिबिशन आफ सेक्सुअल हैरेसमेंट आफ विमेन एम्पलाइज एंड स्टूडेंट्स कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर चिकित्साधिकारी डॉ दुर्गेश कुमार को प्रथम दृष्ट्या दोषी पाया। जिसके बाद चिकित्साधिकारी को निलंबित कर दिया गया था। साथ ही छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी चिकित्साधिकारी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, इधर गिरफ्तारी के कुछ देर बाद ही नैनीताल जनपद के लालकुआं कोतवाली धेत्र की रहने वाली पंत विवि में अध्ययनरत छात्रा ने भी चिकित्साधिकारी पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी है। छात्रा ने आरोप लगाए है कि 30 नवंबर को उसे पेट में दर्द हो रहा था, साथ ही पेशाब करने में दर्द हो रहा था। इस पर वह डॉ. दुर्गेश कुमार के पास चेकअप के लिए गई थी। जहां उसने उसके साथ छेड़छाड़ करने के साथ ही शारीरिक शोषण किया। इसकी शिकायत करने की वह हिम्मत नहीं कर पाई लेकिन सोमवार को हुए घटना के बाद उसे साहस मिला। एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि पीड़ित छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने जेल भेजे गए आरोपी चिकित्साधिकारी डा.दुर्गेश कुमार के विरुद्ध मुकदमा।दर्ज कर लिया है।

To Top