उत्तराखण्ड

ब्रेकिंग-:वन विभाग के 18 कर्मचारियों को मिली पदोन्नति,बने वन आरक्षी।

देहरादून-: समूह “घ” चतुर्थ श्रेणी के कार्मिकों को वन आरक्षी समूह “ग के पद पर पदोन्नति हेतु इस कार्यालय की पत्र संख्या 55/1-12 (12) दिनांक 08.07 2021 से पदोन्नति हेतु चयन समिति गठित की गयी जिसकी चतुर्थ बैठक दिनांक 18.10.2021 को आयोजित की गयी पदोन्नति समिति की संस्तुति के आधार पर निम्न समूह “घ” चतुर्थ श्रेणी के कार्मिकों को वन आरक्षी वेतनमान रू0 21700-69100 वेतन मैट्रिक्स लेवल 3 के पद पर कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रोन्नत कर तैनाती जनहित में की जाती है :

यह भी पढ़ें 👉  (राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त प्रगतिशील किसान) मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण, आज हुई शुरुआत ।।

सम्बन्धित कार्मिक अपनी पदोन्नति पर योगदान 15 दिन के अन्दर वर्तमान तैनात कार्यालय में ही देना सुनिश्चित करें। कार्मिकों की पदोन्नति / तैनाती पर योगदान करने सम्बन्धी सूचना इस कार्यालय को अनिवार्य रूप उपलब्ध करवायी जाये। यदि निर्धारित तिथि तक पदोन्नति / तैनाती स्थल पर योगदान नहीं दिया जाता है, तो सम्बन्धित कार्मिक का पदोन्नति आदेश स्वतः ही निरस्त समझा जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  (श्रद्धांजलि)ड्यूटी के दौरान दुर्घटना में घायल आरक्षी संजय कुमार के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि (हल्द्वानी)

चतुर्थ श्रेणी से वन आरक्षी के पद पर पदोन्नत कार्मिकों की पारस्परिक ज्येष्ठता उनके चतुर्थ श्रेणी के पद पर मौलिक नियुक्ति की तिथि के आधार पर पृथक से निर्धारित की जायेगी। अतः उपरोक्त तालिका को वरिष्ठता का आधार न माना जाये।

सम्बन्धित नियंत्रक अधिकारी पदोन्नति के फलस्वरूप चयनित वन आरक्षियों के कार्यभार ग्रहण करने से पूर्व उनके समस्त मूल अभिलेखों का स्वंय परीक्षण कर लें। कार्मिकों की फील्ड तैनाती उत्तराखण्ड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानान्तरण अधिनियम, 2017 की धारा 7 (घ) व धारा 19 (1) व (2) का संज्ञान लेते हुए कर दिया जाय नियंत्रक अधिकारी कार्मिकों को आगामी प्रशिक्षण सत्र में 06 माह का प्रशिक्षण पूर्ण करवाने हेतु अग्रेत्तर कार्यवाही करेगें।

Ad
To Top