उत्तर प्रदेश

ब्रेकिंग-@_महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी हुए कोरोना पॉजिटिव, महाराष्ट्र संग्राम अभी भी है जारी ।।

मुंबई। महाराष्ट्र में राजनीतिक उठापटक के बीच राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। इसके बाद राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को कोरोना के इलाज के लिए मुंबई के एच.एन. रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भगत सिंह कोश्यारी की तबीयत ऐसे समय में बिगड़ी है जब प्रदेश में सियासी संकट चल रहा है। महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी की सरकार इस समय संकट के दौर से गुजर रही है। शिवसेना के वरिष्ठ नेता और कैबिनेट मंत्री एकनाथ शिंदे 40 विधायकों के साथ गुवाहाटी चले गए हैं। वह कांग्रेस और एनसीपी के साथ मिलकर सरकार चलाने के पक्ष में नहीं हैं और चाहते हैं कि शिवसेना भाजपा के साथ मिलकर सरकार बनाएं। वहीं शिंदे से रुख के बाद आज महाराष्ट्र कैबिनेट की दोपहर 1 बजे अहम बैठक बुलाई गई है। ऐसे में देखने वाली बात यह है कि इस सियासी संकट के बीच राज्यपाल की गौरमौजूदगी किस तरह से दिक्कत को बढ़ाएगी।
उधर मुंबई में बाकी विधायकों को सहेजकर रखने के लिए उद्दव ठाकरे ने होटल में पहुंचा दिया है, क्योंकि एकनाथ शिंदे के दावे लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं. उद्धव सरकार पर खतरा लगातार मंडरा रहा है. मान मनौव्वल की कोशिशें चल रही हैं लेकिन फिलहाल कोई कामयाबी नहीं दिख रही है.
वहीं बागी विधायकों को गुवाहाटी में एयरपोर्ट के पास ही रैडिसन ब्लू होटल में रखा गया है. वहां सुरक्षा का सख्त पहरा है. इन विधायकों को बाहर निकलने की इजाजत नहीं है. बागी विधायकों की संख्या और बढ़ने का दावा है.
शिंदे ने एक बार फिर दुहराया है कि बाला साहेब के हिन्दुत्व को आगे ले जाने का इरादा है. शिवसेना के बागी विधायक एकनाथ शिंदे ने कहा कि उन्होंने अभी तक शिवसेना नहीं छोड़ी. उन्होंने कहा कि मैं बालासाहेब के हिंदुत्व और विचारधारा पर चल रहा हूं. वहीं शिवसेना के बागी विधायकों ने कहा कि हम सभी एकनाथ शिंदे के साथ हैं. हमें राष्ट्रवादी कांग्रेस (NCP) नहीं पसंद.
महाराष्ट्र में सियासी हलचल के बीच बीजेपी भी एक्टिव है. भाजपा विधायक शिवेंद्रराजे भोसले ने दावा किया कि जल्द फडणवीस की अगुवाई में महाराष्ट्र में सरकार बनेगी. फडणवीस कल दिल्ली जाकर शीर्ष नेताओं से भी मिले थे.

Ad Ad
To Top