उत्तरकाशी
(बड़कोट बोलेरो हादसा अपडेट) तीन गंभीर घायलों को भेजा देहरादून,8 लोग थे बोलेरो में सवार, देर रात तक चला रेस्क्यू ।।
उत्तरकाशी
बुधवार को तहसील बड़कोट अंतर्गत नौगांव के स्थान सुनाली पुल के पास एक बोलेरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुआ। वाहन में कुल 8 लोग सवार थे। जिसमें 3 लोग सामान्य घायल और तीन गम्भीर रूप से घायल हुए जबकि 2 लोग सामान्य थे। गम्भीर रूप से तीन घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर देहरादून रैफर किया गया। जबकि सामान्य रूप से घायल तीन लोगों का उपचार सीएचसी बड़कोट में चल रहा है।
जिला आपदा कंट्रोल रूम को वाहन दुर्घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी श्री अभिषेक रुहेला ने क्षेत्रीय अधिकारियों को घटना स्थल के लिए रवाना करने के निर्देश दिये। एसडीएम बड़कोट शालनी नेगी,एसडीआरएफ,पुलिस मय संसाधन के साथ मौके के लिए रवाना हुए। राहत एवं बचाव कार्य तेजी के साथ किया गया और घायलों को एम्बुलेंस में सीएचसी बड़कोट लाया गया। जिसमें राजेंद्र सिंह उम्र 35 वर्ष, सुनील सिंह उम्र 42 वर्ष, खुशपाल सिंह नेगी उम्र 43 वर्ष,श्रीमती संजयबाला उम्र 40 वर्ष सभी डांडागांव के निवासी, इसके अलावा सुनाल्डिगांव के धनबीर सिंह उम्र 50 वर्ष,कुंदन सिंह रावत उम्र 52 वर्ष घायल हुए।
