अल्मोड़ा

(मौसम विभाग से बड़ी अपडेट)इन जनपद में हो सकती है भारी से बहुत भारी बरसात,मौसम विभाग ने अभी जारी किया 10:00 बजे का मौसम बुलेटिन,येलो अलर्ट जारी बिजली गिरने की भी संभावना ।।

देहरादून-: मौसम विभाग के निदेशक डॉ विक्रम सिंह के द्वारा अगली 30 अगस्त तक का मौसम बुलेटिन जारी किया गया है राज्य में 26 अगस्त से पर्वतीय जनपदों में कही गई गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने तथा तेज बौछार होने की संभावना जताई है वहीं 27 अगस्त को येलो अलर्ट जारी करते हुए देहरादून, टिहरी, नैनीताल जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है। साथ ही अन्य जनपदों में आकाशीय बिजली चमकने तथा तेज बौछार होने की भी संभावना व्यक्त की गई है 28 अगस्त के लिए जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर, एवं पिथौरागढ जनपदों में कही गई भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना व्यक्त की गई है इस तरह राज्य के अन्य जनपदों में कहीं के साथ आकाशीय बिजली चमकने तथा तेज बौछार होने की संभावना जताई गई है 29 अगस्त को राज्य के नैनीताल, देहरादून ,पौड़ी तथा बागेश्वर जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना व्यक्त की गई है ।

यह भी पढ़ें 👉  (रेलवे ब्रेकिंग)काठगोदाम से चलेगी लंबी दूरी की होली स्पेशल ट्रेन।।

तथा आकाशीय बिजली चमकने तथा तेज बौछार होने की संभावना जताई गई है मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान 30 अगस्त को पिथौरागढ़, बागेश्वर जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना मौसम विभाग ने जारी करते हुए कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने तथा तेज बौछारें होने की संभावना व्यक्त करते हुए 27 अगस्त से 30 अगस्त तक विशेष एहतियात बरतते हुए संवेदनशील इलाकों में हल्के से मध्य भूस्खलन और चट्टान गिरने के कारण कहीं-कहीं सड़क, राज्य राजमार्गों को अवरुद्ध होने तथा पहाड़ी क्षेत्र में कही कही नालों और नदियों के जलस्तर में अधिक वृद्धि होने की बात कही गई है मौसम विभाग ने एडवाइजरी जारी करते हुए छोटी नदी नालों के समीप रहने वाले लोगों तथा बस्तियों के लोगों को सावधान एवं सुरक्षित स्थान पर रहने की जरूरत बताई है साथ ही लोगों को सलाह दी है कि वह आवागमन के दौरान सावधानी बरतें, किसानों को भी सलाह दी गई है कि वह अपनी फसलों व सब्जियों को काटकर सुरक्षित स्थानों पर रखने की व्यवस्था करें, किसानों को यह भी सलाह दी जाती है कि वह अतिरिक्त पानी की निकासी करने की व्यवस्था करें,मौसम विभाग ने कही कही बिजली गिरने से जानमाल की हानि संवेदनशील इलाकों में कही कही हल्का भूस्खलन और चट्टानें गिरने की भी संभावना व्यक्त की है।

Ad Ad
To Top