उत्तराखण्ड

बिग ब्रेकिंग-:रेलवे ने लाल कुआं यार्ड मे पानी भराव को देखते हुए इतनी ट्रेन की रद्द, काठगोदाम हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन कल जाएगी रामपुर से ।।

हल्द्वानी -:पहाड़ों में हो रही लगातार 48 घंटों से मूसलाधार बरसात से यहां जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है जिसके चलते लालकुआं रेलवे स्टेशन यार्ड पूरी तरह से जलमग्न हो गया है वहीं काशीपुर लाल कुआं रेलखंड पर बनी सुरक्षा दीवार गिरने से भी रेल यातायात प्रभावित हुआ है जिसके चलते रेल प्रशासन ने कई ट्रेनों को 19 अक्टूबर मंगलवार के दिन रद्द कर दिया है जिनमें नई दिल्ली से आने वाली 02040 शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन, जबकि काठगोदाम देहरादून एक्सप्रेस 02042 भी आज रद्द कर दी गई है इसके अलावा 05336 रामनगर दिल्ली एक्सप्रेस, 05363 मुरादाबाद काठगोदाम पैसेंजर,05331 काठगोदाम मुरादाबाद पैसेंजर, को रद्द कर दिया गया है इसके अलावा हावड़ा से चलकर काठगोदाम आने वाली 03019 ट्रेन को रामपुर में शार्ट टर्मिनेट, लखनऊ से चलकर काठगोदाम को आने वाली 05043 को इज्जत नगर में शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है,।
इस तरह रेल यातायात सुचारू करने के लिए रेल प्रशासन पूरी तरह से जी जान से जुटा हुआ है जिसके चलते रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर दिए हैं।
उत्तराखंड में भारी वर्षा के कारण पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल में कई ट्रैनों का हुआ कैंसिलेशन और कई ट्रेनें का किया गया शार्टटर्मिनेट। सूचना के लिए पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल के मुख्य स्टेशनों पर जारी किया गया है

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून)देवभूमि में प्रधानमंत्री का भव्य स्वागत, 12 किमी लंबे रोड शो में बड़ी संख्या में उमड़े लोग

हेल्पलाइन नंबर।
काठगोदाम.9368702980

हल्द्वानी…9368702979

रुद्रपुर…9368702984
लाल कुआं..9368702978

To Top