उत्तराखण्ड

बड़ी खबर(नैनीताल) गुलदार के हमले में महिला की मौत,

गुलदार के हमले में महिला की मौत, सांसद अजय भट्ट ने जताया शोक

नैनीताल/भीमताल क्षेत्र के सूर्यागांव में गुलदार के हमले में एक महिला की मौत का दर्दनाक मामला सामने आया है। मृतका की पहचान हंसी देवी (पत्नी लाल सिंह सूर्या) के रूप में हुई है। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर)उत्तराखंड को मिली केंद्र से बड़ी वित्तीय सहायता ।।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हंसी देवी शुक्रवार दोपहर अपने घर के पास जंगल में घास काटने के लिए गई थीं। देर शाम तक जब वह घर वापस नहीं लौटीं तो परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने उनकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद उनका शव जंगल क्षेत्र में मिला, जिससे स्पष्ट हुआ कि उन पर गुलदार ने हमला किया था।
घटना पर पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं नैनीताल सांसद अजय भट्ट ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने प्रशासन और वन विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
सांसद ने जिलाधिकारी और डीएफओ को प्रभावित क्षेत्र में पिंजरा लगाने, गुलदार को पकड़ने के प्रयास तेज करने तथा पीड़ित परिवार को शीघ्र मुआवजा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

To Top