Uttarakhand city news Haldwani
अस्मिता खेलो इंडिया साइकिलिंग सिटी लीग : खुशी और भूमिका ने मारी बाज़ी
हल्द्वानी, -: इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, गोलापार में उत्तराखंड साइक्लिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में अस्मिता खेलो इंडिया साइकिलिंग सिटी लीग 2025-26 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जूनियर और सीनियर बालिकाओं की 10 किमी रेस का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीमती रसिका सिद्दीकी (उप निदेशक खेल, कुमाऊं) और विशिष्ट अतिथि श्रीमती निर्मला पंत (जिला क्रीड़ा अधिकारी, नैनीताल) ने हरी झंडी दिखाकर किया।
रेस में लगभग 40 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
जूनियर वर्ग में खुशी ने प्रथम, अंजलि आर्या ने द्वितीय और जया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
सीनियर वर्ग में भूमिका वर्मा प्रथम, कमला द्वितीय और प्रीति तृतीय स्थान पर रहीं।
मुख्य अतिथि ने विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए। आयोजन में द्विवेश पांडे (सचिव), विजय पाठक (संयुक्त सचिव) और कोच मनीष वर्मा की प्रमुख भूमिका रही। साथ ही खेल विभाग के वरिष्ठ प्रशिक्षकों को भी सम्मानित किया गया।
साइक्लिंग रेस के दौरान खेल प्रेमियों में भारी उत्साह देखने को मिला। आयोजन समिति ने ट्रैफिक पुलिस, स्वास्थ्य विभाग और मीडिया सहयोग के लिए आभार जताया। कार्यक्रम का समापन जलपान के साथ हुआ।




