उत्तराखण्ड

बड़ी खबर(उत्तराखंड)अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई,कई ट्रैक्टर ट्राली सीरीज ।।

अवैध खनन पर हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई, तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज
लक्सर/हरिद्वार अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हरिद्वार पुलिस ने लक्सर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज की हैं। यह कार्रवाई ग्राम प्रतापपुर रायसी क्षेत्र में की गई।
पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा अवैध खनन पर सख्ती से रोक लगाने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में 4 अप्रैल की रात को पुलिस को प्रतापपुर रायसी क्षेत्र में अवैध खनन की सूचना मिली। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक के निर्देश पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से अवैध खनन में संलिप्त तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़कर सीज कर दिया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस अभियान में उपनिरीक्षक अजय कुमार (प्रभारी पुलिस चौकी रायसी), कांस्टेबल महेंद्र सिंह और कांस्टेबल अनिल वर्मा शामिल रहे।

To Top