उत्तराखण्ड

बड़ी खबर(उत्तराखंड) चरस के साथ एक तस्कर गिरफ्तार ।।

Uttarakhand city news Almora नशा तस्कर पर बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना लमगड़ा पुलिस ने बिना नंबर नई स्कूटी से नशा तस्करी कर रहे एक व्यक्ति को चरस के साथ गिरफ्तार करने में सफलता पाई है पकड़े गए आरोपों की पहचान बलवंत सिंह उम्र-39 वर्ष पुत्र उमेद सिंह, निवासी- ग्राम कोटला पो0 बेडचुला,धारी थाना- मुक्तेश्वर, जनपद- नैनीताल के रूप में हुई है पुलिस ने उसके कब्जे से लगभग 1.84 लाख कीमत की 920 ग्राम अवैध चरस बरामद बरामद की है, मिली जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष लमगड़ा प्रमोद पाठक के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा धौलकड़िया तिराहे के पास चेकिंग के दौरान बिना नंबर स्कूटी सवार बलवंत सिंह के कब्जे से 920 ग्राम अवैध चरस बरामद किया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए थाना लमगड़ा में FIR NO -07/2026 धारा-8/20/60 NDPS एक्ट के तहत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी। वाहन को सीज कर पकड़े गए आप आई का चालान कर दिया है । अल्मोड़ा न्यूज़

To Top