उत्तराखण्ड

बड़ी खबर(उत्तराखंड)यहां दो अधिकारी हुए निलंबित।।

उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल स्थिति एक बार फिर सामने आई है। पौड़ी जिला अस्पताल में करोड़ों रुपये की लागत से स्थापित सीटी स्कैन मशीन लंबे समय से खराब पड़ी है, जिससे मरीजों को जरूरी जांच के लिए भटकना पड़ रहा है। जांच में खुलासा हुआ कि वर्ष 2022 से इस मशीन को बिना सुरक्षा के खुले में रखा गया, जिसके कारण यह पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
इस गंभीर लापरवाही पर शासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए तत्कालीन प्रमुख अधीक्षक डॉ. विजयेश भारद्वाज और मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार को निलंबित कर दिया है। साथ ही पीपीपी मॉडल के तहत सेवाएं संचालित करने वाली देहरादून की महंत इंद्रेश चिकित्सालय प्रबंधन समिति को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि अस्पतालों में उपलब्ध संसाधनों का बेहतर रखरखाव सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता और जवाबदेही के लिए प्रतिबद्ध है।

To Top