अल्मोड़ा

बड़ी खबर(अभी-अभी) स्कूलों की छुट्टी का जारी हुआ यह आदेश ।।

आदेश

भारत मौसम विज्ञान विभाग, मौसम विज्ञान केन्द्र, देहरादून से जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 10 जुलाई, 2024 से दिनांक 13 जुलाई, 2024 तक उत्तराखण्ड राज्य के जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा तथा गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / वर्ष के तीव्र से अति तीव्र दौर होने की सम्भावना व्यक्त की गयी है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी किये गये बुलेटिन एवं एडवाइजरी तथा दिनांक 07.07.2024 की रात्रि से दिनांक 08.07.2024 तक हुयी अतिवृष्टि से तहसील सितारगंज एवं खटीमा के अधिकांश क्षेत्रों में जलभराव हुआ है साथ ही पहाड़ी जनपदों में हो रही लगातार वर्षा से नदी-नालों का जलस्तर अधिक से अधिक बढ़ने की सम्भावना के दृष्टिगत आपदा प्रबन्धन अधिनियम-2005 की धारा-30 (2) में प्रदत्त शक्तियों और कृत्य के आधार पर छात्रहित एवं बाल्यहित को देखते हुए तहसील सितारगंज एवं खटीमा में (कक्षा 01 से 12 तक) संचालित समस्त राजकीय/परिषदीय/सहायता प्राप्त / मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों एवं समस्त आंगनबाडी केन्दो का संचालन दिनांक 10.07.2024 (बुधवार) को बन्द रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  (रेलवे से बड़ी खबर) रेल आरक्षण की अवधि घटी.120 नही अब 60 दिन हुई रेल आरक्षण की अवधि।।

अतएव निर्देशित किया जाता है कि तहसील सितारगंज एवं खटीमा तथा सम्बन्धित विभाग उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन कराना सुनिश्चित करें। यदि कोई विद्यालय उक्त आदेश की अवहेलना करता है तो आपदा प्रबन्धन अधिनियम-2005 के अन्तर्गत उनके विरूद्ध कठोर दण्डात्मक कार्यवाही सुनिश्चित क्री क्री जाये। दिनांक 09 जुलाई 2024

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (उत्तराखंड) मुख्य चुनाव आयुक्त सकुशल पहुंचे मुनस्यारी. कल हुई थी हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग।।

(उदय राज सिंह)

जिलाधिकारी/अध्यक्ष, जनपद आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण, ऊधमसिंह नगर।

कार्यालय जिलाधिकारी, ऊधमसिंह नगर।

जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण एवं आपातकालीन परिचालन केन्द्र, ऊधम सिंह नगर। दूरभाष नं 05944-250250/250719 फैक्स ना 250103 टोल की नं 1077 email.ddmausn@gmail.com

पत्र संख्या- 2122/आ०प्र० प्रा०/आदेश/2024-25

प्रतिलिपिः-

दिनांक ०१ जुलाई, 2024

01-सचिव, आपदा प्रबन्धन एवं पुनर्वास, उत्तराखण्ड शासन देहरादून। 02-महानिदेशक, स्कूल शिक्षा, उत्तराखण्ड शाासन, देहरादून।

03-आयुक्त, कुमाउ मण्डल नैनीताल को सूचनार्थ।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड) गन्ना कोल्हू संयंत्र में मिली रबर व प्लास्टिक, नौ कोल्हू प्लांट सीज।।

निम्नांकित को अनुपालनार्थ:-

  1. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, ऊधमसिंह नगर।
  2. मुख्य विकास अधिकारी, ऊधमसिंह नगर।
  3. मुख्य चिकित्साधिकारी, ऊधमसिंह नगर।
  4. उपजिलाधिकारी, सितारगंज एवं खटीमा। 05. मुख्य शिक्षा अधिकारी, ऊधमसिंह नगर।
  5. जिला शिक्षा अधिकारी, बेसिक / माध्यमिक, ऊधमसिंह नगर। अधिकारी, बाल विकास, ऊधमसिंह नगर।
  6. जिला कार्यक्रम 08. खण्ड शिक्षा अधिकारी, सितारगंज, खटीमा।
  7. समस्त प्रधानाचार्य / प्रधानाध्यापक, जनपद ऊधमसिंह नगर।
  8. जिला सूचना अधिकारी, ऊधमसिंह नगर को इस निर्देश के साथ प्रेषित कि जनहित के दृष्टिगत प्रिंट य इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से उक्त आदेश का निःशुल्क प्रचार-प्रसार कराना सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी/अध्यक्ष,

जनपद आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण,

ऊधमसिंह नगर।

To Top