उत्तराखण्ड

बड़ी खबर(देहरादून) मौसम का बदल रहा है मिजाज, मौसम विभाग का है यह पूर्वानुमान।।

Uttarakhand City news com Dehradun उत्तराखंड का मौसम यदि इसी तरह से रहा तो आने वाले समय में किसानों के लिए परेशानी उत्पन्न हो सकती है पहाड़ों और मैदानी क्षेत्र में बरसात न होने के चलते गेहूं की फसल जहां बरसात का इंतजार कर रही है वहीं पर्वतीय क्षेत्रों में भी बरसात और बर्फबारी नहीं होने के चलते किसानों के माथे पर चिंता की लकीर खींच रही है इन सबके बीच राज्य में अगले कुछ दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है जिससे पारा सामान्य से कम हो सकता है।
उत्तराखंड में पिछले दिनों हुई बारिश और बर्फबारी से कड़ाके की ठंड होने लगी है। 2 दिन की बारिश और बर्फबारी के बाद मौसम शुष्क बना हुआ है लेकिन न्यूनतम तापमान में कमी आई है । मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है जिससे न्यूनतम तापमान सामान्य से कम हो सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(यमकेश्वर) सीएम योगी आदित्यनाथ और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पहाड़ के विकास के लिए की बड़ी बात।।

मौसम शुष्क होने के चलते दिन के समय सर्द हवाएं चलने से कंपकंपी छूट रही है वहीं रातें भी बेहद सर्द हो गई हैं। हल्के कोहरे के कारण देहरादून का न्यूनतम तापमान अब तक सबसे कम दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड)देर रात्रि यहां पुलिस अधिकारियों के कार्य क्षेत्र में हुआ बड़ा बदलाव।।

गुरुवार की रात 3 साल में सबसे सर्द रही संस्था इस दौरान देहरादून का न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से साढ़े तीन डिग्री सेल्सियस कम है। शुक्रवार को देहरादून में सुबह से धूप खिली रही, जबकि दोपहर के समय आंशिक बादल मंडराने लगे। इसके बाद शाम को ठंड में इजाफा हो गया।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार प्रदेश में फिलहाल बारिश के आसार नहीं है। फिलहाल मौसम शुष्क बना रहेगा। देहरादून
सहित कहीं कहीं आंशिक बादल छाने की संभावना है, जबकि रात के समय पाला पड़ने से लोगों की दुश्वारियां बढ़ सकती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड) पुलिस की बड़ी कार्रवाई,दो साइबर ठग गिरफ्तार ।।

वहीं सुबह के समय हल्का कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ा सकता है। शुक्रवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 24.4 और न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस रहा। उधमनगर का अधिकतम तापमान 22.4 और न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

Ad Ad
To Top