उत्तराखण्ड

बड़ी खबर (नैनीताल) मल्लीताल में बिल्डिंग में लगी आग, पुलिस-प्रशासन ने पाया काबू ।।


मल्लीताल में बिल्डिंग में लगी आग, पुलिस-प्रशासन ने पाया काबू

नैनीताल। मल्लीताल क्षेत्र के मोहनको चौराहे पर एक बिल्डिंग में अचानक भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन और फायर टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर) जिलाधिकारी ने इस जनपद में किए तीन स्थानीय अवकाश घोषित ।।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल श्री प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में राहत व बचाव कार्य चलाया गया। आग बुझाने की कार्रवाई में स्थानीय पुलिस बल, फायर सर्विस, एयरफोर्स फायर टेंडर, भवाली, भीमताल, रामनगर व हल्द्वानी पुलिस के साथ अन्य जनपदों से मंगाए गए अतिरिक्त फायर टेंडर भी लगे रहे।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून) फिर बदलेगा मौसम, बरसा और हिमपात इन जनपदों में ।।

मौके पर पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं श्रीमती रिद्धिम अग्रवाल, एसएसपी नैनीताल श्री प्रहलाद नारायण मीणा, एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चंद्रा समेत अन्य अधिकारीगण भी मौजूद रहे और राहत-बचाव कार्य का जायजा लिया। फिलहाल आग से हुई क्षति का आकलन किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उधमसिंह नगर) बरसात से पहले की तैयारी, दो जलाशयों से निकलेगी सिल्ट ।।

Ad Ad
To Top