उत्तराखण्ड

बड़ी खबर(उत्तराखंड)कार पार्किंग में हुई हत्या के आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।।

अपराध पर अंकुश लगाने हेतु SSP हरिद्वार के निर्देश पर हरिद्वार पुलिस की प्रभावी कार्रवाई

ग्राम मुंडलाना में घर पर फायरिंग करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार

आपसी रंजिश के चलते बदला लेने की नीयत से घर पर गए थे आरोपी, की थी फायरिंग

कब्जे से तमंचा मय कारतूस बरामद, मुकदमा पंजीकृत

ग्राम मुंडलाना में कुछ दिन पूर्व एक निवासी के घर पर फायरिंग कर फरार हो गए आरोपियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही किए जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद हरिद्वार द्वारा कोतवाली मंगलौर पुलिस को निर्देशित किया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम अपडेट(देहरादून) समूचे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, यहां बरसात ।।

उक्त निर्देशों के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली मंगलौर द्वारा तत्काल एक पुलिस टीम का गठन कर आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(हरिद्वार)गंगा स्नान आ रहे हैं तो ऐसा रहेगा रूट प्लान,

इसी क्रम में दिनांक 10.01.2026 को पुलिस टीम द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए 02 आरोपियों को तमंचा मय कारतूस के साथ हिरासत में लिया गया।

आरोपियों के विरुद्ध थाना कोतवाली मंगलौर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम अपडेट(देहरादून) मौसम विभाग की अगले तीन दिन येलो अलर्ट की चेतावनी।।

नाम पता आरोपित

  1. सत्यम पुत्र सोमपाल निवासी ग्राम तोड़ा खगड़ा, कोतवाली रुड़की, जनपद हरिद्वार
  2. कुलबीर पुत्र बालेश्वर निवासी ग्राम मुंडलाना, जनपद हरिद्वार

बरामदगी

  1. 01 अदद तमंचा 12 बोर (मय खोखा कारतूस)
  2. 01 अदद कारतूस 12 बोर

पुलिस टीम

  1. उप निरीक्षक राकेश डिमरी
  2. उप निरीक्षक वीरपाल
  3. कांस्टेबल के.डी. राणा
  4. कांस्टेबल आमिर
Ad Ad
To Top