उत्तराखण्ड

(बड़ी खबर) अब दो जनपदों से आया स्कूलों की छुट्टी का आदेश ।।

भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 13 अगस्त, 2025 को अपराह्न 01:30 बजे जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 14 अगस्त, 2025 को जनपद चम्पावत में कहीं-कहीं भरी से बहुत भारी वर्षा होने की सम्भावना (ऑरेंज अलर्ट) व्यक्त की गयी हैं।

जनपद चंपावत का ताजा आदेश

उक्तानुसार भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून से जारी मौसम पूर्वानुमान / चेतावनी तथा जनपद में हो रही लगातार वर्षा से जनपद अन्तर्गत नदी-नालों का जलस्तर अधिक से अधिक बढ़ने की सम्भावना के दृष्टिगत आपदा प्रबन्धन

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड)इस जनपद में बारह स्थानों पर खनन पट्टे किए जाएंगे आवटित ।।

जनपद पिथौरागढ़

जनपद पिथौरागढ़

अधिनियम-2005 की धारा-30 (2) में प्रदत्त शक्तियों और कृत्य के आधार पर छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत चम्पावत अन्तर्गत (कक्षा 01 से 12 तक संचालित) समस्त राजकीय / परिषदीय / सहायता प्राप्त / मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों एवं समस्त आंगनबाडी का संचालन दिनांक 14-08-2025 (गुरुवार) को बन्द रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून) सीएम धामी के गुड गर्वनेंस मॉडल पर आवास और शहरी विकास विभाग में सुधार पर केंद्र से 264 करोड़ प्रोत्साहन राशि की स्वीकृत ।।

अतएव निर्देशित किया जाता है कि समस्त उपजिलाधिकारी एवं सम्बन्धित विभाग उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन कराना सुनिश्चित करें। यदि कोई विद्यालय उक्त आदेश की अवहेलना करता है तो आपदा अधिनियम-2005 के अन्तर्गत उनके विरूद्ध कठोर दण्डात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।

यह भी पढ़ें 👉  (रेलवे ब्रेकिंग)काठगोदाम से चलेगी लंबी दूरी की होली स्पेशल ट्रेन।।

दिनांक-13 अगस्त, 2025

(मनीष कुमार) जिला मजिस्ट्रेट/अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण, चम्पावत ।

Ad Ad
To Top