उत्तराखण्ड

बड़ी खबर (देहरादून) राज्य में अगले 48 घंटे भारी,इन जनपदों में स्कूलों में अवकाश घोषित, आईएमडी की चेतावनी ।।

Uttarakhand city news dehradun उत्तराखंड राज्य में मौसम विभाग में भारी से बहुत भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है जिसके चलते जिला अधिकारी देहरादून,टिहरी गढ़वाल, उत्तरकाशी, नैनीताल, बागेश्वर, अल्मोड़ा, तथा चंपावत जनपदों में बिगड़े मौसम को देखते हुए स्कूलों में एक दिवसीय अवकाश तथा कुछ जनपदों में दो दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है पिछले एक हफ्ते से लगातार राज्य में हो रही भारी बारिश के चलते जहां जनजीवन अस्त व्यस्त है वहीं लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि अगले 15 अगस्त तक राज्य में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है जिसको लेकर अंदर के जनपदों में रेड अलर्ट की चेतावनी जारी की गई है ।

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर)काशीपुर नगर निगम.बिना कर बढ़ाए बढ़ा राजस्व, 121 करोड़ की 798 योजनाओं से बदली शहर की तस्वीर ।।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 13 से 15 अगस्त तक प्रदेश भर में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। ऐसे में नदी नालों का जल स्तर बढ़ाने के साथ ही संवेदनशील क्षेत्र में भूस्खलन होने की आशंका भी बढ़ रही है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून)जन जन की सरकार जन-जन के द्वार, आज लगे अकेले 13 हजार से अधिक कैंप ।।

वहीं भारत मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिनों तक प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने सभी जिलों के जिला अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रेलवे ब्रेकिंग(लालकुआं) चलेगी राजकोट के लिए होली स्पेशल ट्रेन,

जिलाधिकारियों को एडवाइजरी जारी कर उन्हें हर स्तर पर सतर्कता बरतने के लिए कहा गया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ निचले और मध्य क्षोभ मण्डल स्तरों से उत्तरी पाकिस्तान और उससे सटे जम्मू कश्मीर के ऊपर से एक चक्रवर्ती तूफान बन रहा है, जिसके कारण बनने वाली नमी बादल बना रही है।

Ad Ad
To Top