सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि दिनांक 09.04.2026 एवं 10/04/2026 को जमरानी बांध बहुउद्देशीय परियोजना के अंतर्गत वृक्ष पातन (कटान) कार्य के दौरान काठगोदाम क्षेत्र में प्रातः 10:00 बजे से 15:00 बजे तक निम्न प्रकार यातायात डायवर्जन प्रभावी रहेगा
◼️ पर्वतीय क्षेत्र से मैदानी क्षेत्र की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन नारिमन तिराहा काठगोदाम से डायवर्ट होकर गौलापार रोड होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।
◼️ काठगोदाम क्षेत्र से शहर हल्द्वानी की ओर आने वाले समस्त प्रकार के वाहन कॉलटेक्स तिराहा से डायवर्ट होकर पुराना फायर स्टेशन तिराहा होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।
◼️ शहर हल्द्वानी से काठगोदाम की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन हाइडिल तिराहा से डायवर्ट होकर पुराना फायर स्टेशन तिराहा से कॉलटेक्स तिराहा होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।
समस्त वाहन चालक/ आम जनमानस से अनुरोध है की उक्त अवधि के दौरान असुविधा से बचने हेतु काठगोदाम क्षेत्र में यातायात डाइवर्जन प्लान का अनुसरण कर अपनी यात्रा करने का कष्ट करें।




