उत्तराखण्ड

बड़ी खबर(हल्द्वानी) भीमताल बस हादसा, घायल और मृतकों की सूची जारी, मुख्यमंत्री ने 10 लाख राहत राशि की करी घोषणा।।

भीमताल बस हादसा मृतकों की सूची

अपडेट-

सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी नैनीताल ने तत्काल पुलिस / अन्य राहत बचाव दल को मौके पर किया रवाना, स्थानीय लोगों की मदद से बचाई 26 घायल यात्रियों की जान

आज 25 दिसंबर 2024 भीमताल क्षेत्र में हुए सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा तत्काल पुलिस और अन्य राहत बचाव दल को मौके पर भेजा गया।

 *पुलिस फोर्स ने तुरंत रेस्क्यू कार्य प्रारंभ किया और स्थानीय लोगों की मदद से 26 घायल यात्रियों की जान बचाई।* 
  घायलों को अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया, जहाँ उनका इलाज जारी है।      
  *एसएसपी नैनीताल ने घटना का गहरा दु:ख व्यक्त* करते हुए *मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएँ प्रकट* की। *साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से प्रार्थना की है।*
 पुलिस बल द्वारा त्वरित रेस्क्यू एवम स्थानीय लोगों द्वारा दिए गए साहसिक सहयोग की सराहना की है।

घायलों की संख्या -26
मृतकों की संख्या- 04

1- गंगा धामी पत्नी खड़क सिंह निवासी उपरोक्त उम्र करीब 48 वर्ष।
2- खड़क सिंह पुत्र जय सिंह निवासी खेला धारचूला उम्र 55 करीब वर्ष।
3- सुरेंद्र सिंह धर्मसत्तू पुत्र ललित सिंह धर्मसत्तू निवासी ग्राम टिमटिया तेजम पिथौरागढ़ उम्र करीब 58 वर्ष।
4- दक्ष पंत पुत्र विनोद पंत निवासी ग्राम सिमाइल बेरीनाग हाल निवासी पिथौरागढ़ उम्र 6 वर्ष।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून)यहां आईएएस अधिकारियों के हुए स्थानांतरण. इन्हें मिली नई जिम्मेदारी।

घायल अस्पताल में भर्ती

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने भीमताल के ओखल में हुई बस दुर्घटना के मृतकों के परिजनों और घायलों को राहत राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। बस दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपए की सहायता राशि दी जाएगी। इसमें उत्तराखंड परिवहन निगम द्वारा ₹5 लाख जबकि सड़क सुरक्षा निधि से 2 लाख और मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से 3 लाख रुपए दिए जाएंगे। इसी प्रकार गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को ₹3 लाख एवं सामान्य रूप से घायल व्यक्तियों को ₹15- ₹25 हजार दिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(लालकुआं) नगर पंचायत अध्यक्ष पद के इस उम्मीदवार का नामांकन हुआ निरस्त।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बस दुर्घटना के मृतकों के परिजनों और घायलों को राहत राशि के साथ ही सरकार के स्तर से उन्हें हर संभव मदद प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को गंभीर रूप से घायल लोगों को आवश्यकता अनुसार हायर सेंटर रेफर करने के भी निर्देश दिए।

Ad
To Top