उत्तर प्रदेश

(बड़ी खबर)उत्तराखंड में चार रेल खंड पर चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन.सीएम धामी रेल मंत्री से मिलकर कर रहे हैं प्रयास।।

उत्तराखंड में वंदे भारत ट्रेन चलाए जाने को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रेल मंत्री अश्विनी वार्ष्णेय से बीते दिनों मुलाकात कर अयोध्या लखनऊ के मध्य चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को देहरादून तक जलाए जाने की जहां मांग की वहीं उन्होंने नई दिल्ली काठगोदाम के मध्य भी वंदे भारत ट्रेन चलाई जाने को लेकर रेल मंत्री को पत्र भी लिखा इन सब के बीच रेल मंत्री ने भी उत्तराखंड को वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन देने का भरोसा जताया जबकि टनकपुर तक वंदे भारत को जोड़ने की भी बात उन्होंने कही थी। पर्यटन क्षेत्र होने के चलते यातायात के लिए अहम बन रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को रेलवे ने भी काठगोदाम से कानपुर तक जोड़ने के लिए अपनी सहमति जताई है लेकिन यह कब तक होगा यह आने वाला वक्त ही बताएगा।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून) अब इस ग्रीष्मकालीन एक्सप्रेस ट्रेन के फेरे गए बढ़ाऐ. इन यात्रियों को होगा फायदा।।

वैसे सरकार ने संसद को बताया कि वंदे भारत ट्रेनों की संख्या अब बढ़ाकर 82 कर दी गई है और नई दिल्ली-मुंबई और नई दिल्ली-हावड़ा मार्गों पर इन ट्रेनों की गति 160 किलोमीटर प्रति घंटा तक बढ़ाने पर काम चल रहा है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, “31 जनवरी, 2024 तक, 82 वंदे भारत ट्रेन सेवाएं भारतीय रेलवे से जुड़ गयी हैं। तथा जल्द ही अन्य रेलवे स्टेशनों को इन रेल सेवाओं से जोड़ा जाएगा।।

To Top