उत्तराखण्ड

बड़ी खबर-: दिव्यांग रेल कर्मचारियों की कार्यशाला का डीआरएम ने किया उद्घाटन ।।

बरेली: पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल पर कार्मिक विभाग के तत्वावधान में 22 दिसम्बर, 2023 को मैत्री सामुदायिक केन्द्र, इज्जतनगर के प्रेक्षागृह में कर्मचारी कल्याण निधि के सौजन्य से मंडल के दिव्यांग रेल कर्मचारियों हेतु ‘‘दिव्यांगजनों का सशक्तिकरण‘‘ कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि एवं मंडल रेल प्रबंधक सुश्री रेखा यादव ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यशाला का शुभारम्भ कर कर्मचारी लाभ निधि के तहत एक अभ्यर्थी श्री सुकेश कुमार का बकाया रूपये दो लाख पैंसठ हजार का भुगतान डिजिटल माध्यम से किया गया जो एक पल में ही अभ्यर्थी के बैंक खाता में चला गया। दिव्यांग रेल कर्मियों का उत्साहवर्द्धन करने हेतु एक लघु फिल्म भी परदे पर दिखाई गई जिसे देखकर सभी उत्साह से ओतप्रोत थे। मैत्री सामुदायिक केन्द्र के परिसर में लगी प्रदर्शनी में कई कम्पनियों के इलेक्ट्रिक स्कूटर, लैपलॉप, कई प्रकार के इलेक्ट्रिक एवं इलेक्ट्रानिक सामान पर सहित शहर की राष्ट्रीयकृत बैंकों से भी दिव्यागजनों को निम्न ब्याज दरों पर वित्तीय सहायता प्रदान कराने के साथ उनके द्वारा क्रय किए गए इलेक्ट्रिक स्कूटर अथवा लैपटॉप की पहली किस्त का भुगतान कर्मचारी लाभ निधि किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून) कारगिल विजय दिवस. सीएम धामी की X पर बड़ी घोषणा.....

कार्याशाला के अवसर पर मुख्य अतिथि एवं मंडल रेल प्रबंधक, इज्जतनगर सुश्री रेखा यादव ने कहा कि ‘दिव्यांगजनों का सशक्तिकरण‘ कार्याशाला का आयोजन सम्पूर्ण पूर्वोत्तर रेलवे में पहली बार किया गया है। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों के लिए हमें अपनी नजरिया बदलने की जरुरत है, उन्हें उन सुविधाओं को मुहैया कराया जाये जिनसे वे अपने कार्य दक्षता को बढ़ा सकें। पहले हमारे दिमाग में यह न आये कि ये दिव्यांग है इनसे ये कार्य संभव नहीं हो पायेगा। सभी लोग एक समान नहीं होते हैं, उसी तरह दिव्यांगजन भी हैं। सामान्य लोगों के साथ दिव्यांगजनों को भी समानता में लाया जाये। दिव्यांजनों को पदोन्नति में 4 प्रतिशत आरक्षण का लाभ मिलने से उनमें आत्म विश्वास बढ़ाने का काम करेगा। तदोपरांत सुश्री रेखा यादव ने 5 दिव्यांग रेल कर्मियों को इलेक्ट्रिक स्कूटर की चाभी एवं 3 दिव्यांग रेल कर्मियों को लैपटाप प्रदान किया।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून)सीएस की बड़ी बैठक में बड़े निर्णय. सिल्ट मिट्टी उठान के लिए रॉयल्टी फ्री करने के निर्देश. उत्तराखंड के जलाशय के लिए बड़ी अपडेट।।

इसके पूर्व विशेष अतिथि एवं जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी, बरेली श्री चवन सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि रेलवे प्रशासन ने दिव्यांगजनों को उनके कार्य करने के आवश्यक उपकरणों को उपलब्ध कराकर उनको कार्य करने में दक्ष बनाया है। आगामी दिनों में राज्य सरकार की तरफ से भी बरेली जिले में दिव्यांजनों के लिए एक कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा। जिसमें आप अपने दिव्यांग रेल कर्मचारियों को भेजें ताकि इनको देखकर दूसरे दिव्यांगजन प्रेरणा लें और वे भी प्रगति की राह में आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक विकलांगता सामान्य रूप से दिव्यांगों को आगे बढ़ने से रोक नहीं सकती है। इसका प्रत्यक्ष उदाहरण यहाँ पर आप सभी दिव्यांग रेलकर्मी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून) 442 स्मार्ट क्लास रूम का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ. इन विद्यार्थियों को किया सम्मानित।।

वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री अरविन्द कुमार श्रीवास्तव ने सभी दिव्यांग रेल कर्मचारियों को उनकी कार्य कुशलता, समानता एवं समरूपता लाने हेतु रेलवे प्रशासन द्वारा उनके पदोन्नति में 4 प्रतिशत आरक्षण का लाभ मिलने पर उनको शुभकामनायें देते हुए कहा कि आज से आगामी एक सप्ताह तक जो भी दिव्यांग रेल कर्मी यहाँ प्रदर्शनी में लगे इलेक्ट्रिक स्कूटर एवं लैपटॉप की खरीददारी पर रेल प्रशासन द्वारा कुछ धन राशि छूट के तौर पर प्रदान की जा रही है। अतः इस योजना का आप सभी अधिक से अधिक लाभ उठायें।

इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रास्ट्रक्चर) श्री विवेक गुप्ता सहित समस्त शाखा अधिकारी, मान्यता प्राप्त यूनियन के पदाधिकारी एवं दिव्यांग रेल कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यशाला का सफल आयोजन मंडल कार्मिक अधिकारी श्री अभिनव कुमार सिंह की देख-रेख में किया गया।

To Top