उत्तराखंड में मौसम विभाग ने आगामी दिनों के लिए दिनवार पूर्वानुमान जारी किया है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के चलते मौसम में बदलाव होगा।। 7 और 8 अप्रैल को राज्य मे ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है ।
7 अप्रैल: उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा, गर्जन के साथ बारिश तथा 3300 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। अन्य जिलों में भी कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।

08 अप्रैल: पर्वतीय जिलों में मौसम सक्रिय बना रहेगा। कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार हैं, जबकि बाकी जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश संभव है।
09 अप्रैल: उपरोक्त पर्वतीय जिलों में फिर से अनेक स्थानों पर बारिश और बर्फबारी की संभावना है। अन्य पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है, जबकि मैदानी जिलों में मौसम शुष्क रहने के संकेत हैं।
10 अप्रैल: उच्च हिमालयी क्षेत्रों (3700 मीटर से ऊपर) में कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा और बर्फबारी हो सकती है। शेष जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
11 अप्रैल: पर्वतीय जिलों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा और बर्फबारी के आसार हैं, जबकि राज्य के बाकी हिस्सों में मौसम साफ और शुष्क रहने का अनुमान है।
मौसम विभाग ने पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रा करने वालों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।




