उत्तर प्रदेश

बड़ी खबर[देहरादून] सीएम धामी का बड़ा निर्णय.बनाई गई अप्रवासी सेल. इन्हें मिली जिम्मेदारी ।।

देहरादून- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा निर्णय लेते हुए प्रवासी उत्तराखंडों के लिए विशेष सेल का गठन किया है जिनमें कई वरिष्ठ अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है।

उत्तराखण्ड के अप्रवासियों हेतु “अप्रवासी सेल” गठित करने की घोषणा संबंधी शासनादेश जारी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा बीते माह लंदन में की गई थी अप्रवासी सेल संबंधी घोषणा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा बीते माह लंदन में देश से बाहर रह रहे उत्तराखण्ड के अप्रवासियों हेतु “अप्रवासी सेल” गठित करने की घोषणा संबंधी शासनादेश जारी कर दिया गया है। मुख्यमंत्री धामी द्वारा बीते 25 सितम्बर को लंदन में आयोजित रोड शो से पूर्व अप्रवासी सम्मेलन में यह घोषणा की गई थी। मुख्यमंत्री धामी की प्राथमिकता के अनुरूप एक माह से भी कम समय में शासनादेश जारी कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  (नशीला मेडिकल स्टोर) नशे का राजकुमार गिरफ्तार, STF कार्रवाई [गदरपुर]

उत्तराखण्ड में अप्रवासी उत्तराखण्डियों के लिए विशेष सेल में श्री अभिनव कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक, अभिसूचना सदस्य, श्री आर मीनाक्षी सुन्दरम्, सचिव, नियोजन विभाग, श्री शैलेश बगौली, सचिव, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग समन्वयक, श्री विनय शंकर पाण्डेय, सचिव, औद्योगिक विकास विभाग एवं श्री सुधीर नौटियाल, से.नि. निदेशक, उद्योग को इस अप्रवासी सेल में शामिल किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  (शहीदों को सम्मान) शहीदों के नाम पर होगें मोटर मार्ग, सीएम धामी ।।

इस सेल का मुख्य उद्देश्य विदेश या राज्य से बाहर निवास कर रहे में रह रहे अप्रवासी उत्तराखंडियों से समन्वय स्थापित करते हुए उनकी सहायता करना है। इसके साथ ही प्रदेश के विकास में भी सुझाव एवं सहयोग लिया जायेगा ।

यह भी पढ़ें 👉  (फायर कर्मियों को मिलेंगे आवस) सीएस ने हल्द्वानी आवास की दी स्वीकृति।।
Ad
To Top