उत्तराखण्ड

बड़ी खबर(उत्तराखंड) ड्यूटी के बाद सिडकुल कर्मी छलका रहे थे जाम,52 नशेड़ियों की निकली बारात ।।

कोतवाली सिडकुल

ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई

सार्वजनिक स्थानो व ढाबो में बैठकर जाम छलकाने वालों की निकली बारात

सिडकुल क्षेत्र के अलग अलग इलाकों में पुलिस की छापेमारी

पब्लिक प्लेस में जाम गटक रहे 52 आरोपी दबोचे

छुट्टी के बाद फेक्ट्रियो से निकलने वाली महिलाओं पर फब्तियां कसने की भी मिल रही थी शिकायतें

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह द्वारा ऑपरेशन प्रहार को सफल बनाने के लिए दिए गए सख्त निर्देशों पर काम करते हुए कोतवाली सिडकुल पुलिस ने आज दिनांक 4/4/2026 को अलग अलग टीमें बनाकर सार्वजनिक स्थानों/शराब की दुकानों व सडक किनारे शराब पीकर हुडदंग मचाने वाले अलग अलग जगहों से कुल 52 व्यक्तियों को पकड़ कर उनके विरूद्द 81 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत चालानी कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(हल्द्वानी)मानसून से पहले की तैयारी, गौला, नंधौर नदी को लेकर डीएम रयाल ने ली अहम बैठक ।।

फेक्ट्रियो से छुट्टी के समय महिलाओं पर फब्तियां कसने की मिल रही शिकायतों के बीच पुलिस ने जाम छलका रहे आरोपियों से ₹13000/- संयोजन शुल्क वसूला गया।

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर)नैनीताल हाईकोर्ट ने बनभूलपुरा कांड के मुख्य साजिशकर्ता को नहीं दी आज भी कोई राहत ।।

सभी को भविष्य के लिए भी चेतावनी दी गई कि कोई भी सार्वजनिक स्थान पीते या पिलाते मिला तो नियमानुसार दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।

To Top